17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उद्योग के अभाव में परदेश की खाक छान रही जवानी

हर चुनाव में उद्योग की स्थापना बनता है मुद्दा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Ashish Kumar Shukla

•

Updated: 15 Jan 2017, 4:28 PM IST

government,

government,

सिद्धार्थनगर. विधान सभा का चुनावी बिगुल बज चुका है। चुनावी जंग को फतह करने के लिए तैयारियां भी शुरू हो गई है। इसी के साथ ही क्षेत्रीय मुद्दों के साथ अन्य बडे़ मुद्दे भी लोगों की जुबान पर तेजी से आ रहे है। जिसको लेकर चर्चा का दौर भी शुरू हो गया है। इस बीच जिले के युवाओं के युवाओं के लिए बना सबसे बड़ा दर्द जो चुनाव के सबसे बडे़ मुद्दे के रूप में चर्चा का विषय बन गया है।

जिले वासियों का यहां पर एक उद्योग केन्द्र की स्थापना की चाह आजादी के बाद से ही बनी रही है। कई सरकारें आई और गई लेकिन जिले के लोगों की यह मंशा अभी तक पूरी नहीं हो सकी है। सूबे में किसी की भी हुकूमत रही हो लेकिन दिशा में अभी तक कोई पहल नहीं होने से जिले में उद्योग स्थापना की मंशा परवान नहीं चढ़ पाई है। जिसके चलते आज भी यहां के जवान लोग दूसरे जिलों व राज्यों में अपनी मेहनत खपा रहे है। रोजी रोटी के लिए यहां के युवाओं का पलायन अनवरत जारी है।

इक्कीसवीं सदी की बहती बयार में जिला मुख्यालय हीं नहीं इटवा, डुमरियागंज, बांसी, शोहरतगढ़ विधानसभाएं आज भी पिछडेपन का शिकार है। जहां पर उच्च व तकनीकी शिक्षण संस्थानों के अभाव में साथ ही उद्योग केन्द्र का अभाव यहां के लोगों को खल रहा है। हर बार चुनाव में मतदाता विकास की उम्मीद में अपने मताधिकार का प्रयोग करते है लेकिर हर बार व ठगी का शिकार होते है। जो यहां के रहनुमाओं के कार्यों की कलई भी खोल रहा है।
किसी ने भी यहां के युवाओं के दर्द को नहीं समझा। जिससे यहां के हजारों युवा बेरोजगार का दिल काम की आस में परदेश में धडक रहा है। इलाके में कुछ घरेलू कुटीर उद्योगों को छोड़कर कोई बडे कारखाने नहीं है। जिससे कि यहां के युवाओ को रोजगार मिल सके। यहां पर सभी अभी तक वादो की ही घुट्टी युवाओं को पिलाते रहे है। आज भी यहां की धरती पर बसे लोग उद्योग स्थापना की राह देख रहे है।

उद्योग के अभाव में छलका लोगों का दर्द
कदंतालपुर के अब्दु उम्र पडाव में पहुंच चुके है। कब जिन्द्गी की डोर टूट जाय कुछ कहा नहीं जा सकता है। लेकिन एक भी बच्चें हमारे पास नहीं रह रहे है। रोजी-रोटी के लिये मुम्बई में अपने दिन गुजार रहे है। रोजगार के लिए यहां कोई साधन ही नही है।
हकीम, भगवतपुर

आधी से अधिक जिन्द्गी मुम्बई में गुजारी है। लेकिन अब प्रदेश जाने की हिम्मत नहीं रह गई है। लेकिन अब युवा भी करें भी तो क्या करें, यहां पर तो रोजगार पाने का कोई इंतजाम ही नहीं है। सभी ने यहां के युवाअेां को सपना दिखाने का काम किया है।
अकबर अली, बगुलहवा ग्रांट

यदि अपने क्षेत्र में कोई कारखाना होता तो कोई परिवार को छोड़कर परदेश क्यों जाता। कोई भी अपना गांव व घर छोड़कर बाहर कमाने नहीं जाना चाहता है। जो भी जाता है वह मजबूर होकर ही अपने परिवार से दूर होता है। लेकिन यह दर्द समझने वाला कोई नहीं है।
अहमद, रामनगर