
पुष्पेंद्र पांडेय. बीरबल की जन्मस्थली सीधी में सभा कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कांग्रेस पर आक्रामक रहे। बघेली में अपने भाषण की शुरुआत की। उन्होंने सबसे पहले मां घोघरा को प्रणाम किया, फिर बोले- कांग्रेस का एक ही नारा..गरीब की जेब साफ-काम हाफ। उनका इतिहास झूठ बोलना है। मोदी ने इशारों में पूर्व पीएम राजीव गांधी और विंध्य के नेता अर्जुन सिंह पर कटाक्ष किए। 35 मिनट के भाषण में वे बोले-कांग्रेस दलितों-आदिवासियों का सम्मान नहीं करती। देश में आदिवासी श्रीराम के समय से हैं। कांग्रेस को पता ही नहीं था। वाजपेयी सरकार में आदिवासी के लिए विभाग-मंत्रालय बनाए।
मोदी बुधवार सुबह 10 बजे दमोह, 12.30 बजे गुना और 3 बजे मुरैना में रहेंगे। हमने आदिवासी कल्याण का बजट 9 साल में पांच गुना बढ़ाया। भाजपा आदिवासी-दलितों, पिछड़ों का सम्मान करती है। विश्वकर्मा योजना से 13 हजार करोड़ रुपए खर्च कर रहे हैं। कांग्रेस ने मप्र को बीमारू राज्य बना दिया था। कांग्रेस मोदी को गाली देते-देते पूरे ओबीसी समाज को गाली देने लगे हैं।
मोदी की सभा के मायने
- पिछड़ा, दलित-आदिवासी: विंध्य की 30 में से 12 सीटें आरक्षित, 10 सीटें सीधी, सिंगरौली और शहडोल संभाग की हैं।
- महिलाएं गेम चेंजर: बहना का जिक्र कर महिलाओं का सम्मान किया। उज्जवला, 450 रुपए में गैस, लाड़ली बहना का जिक्र।
- अपनापन: परिवारजन कहकर अपनेपन का अहसास कराया। अयुष्मान, गरीबों को मुफ्त राशन, पीएम आवास योजना का जिक्र।
- युवा: पहली बार वोट करने वाले युवाओं को साधा। उन्हें घर-घर जाकर मोदी का प्रणाम...संदेश भेजने को कहा।
- किसान: विंध्य की 70 फीसदी आबादी खेती-किसानी पर निर्भर, किसानों के प्रति चिंता जताई।
युवा मन की बात
मोदी ने कहा कि बीरबल की धरती पर बुद्धिमानी, सूझबूझ और पहेलियां हल करना हर बच्चे की ताकत है। युवाओं से कहा कि एक पहेली देता हूं। पहले पंचायत से केंद्र तक कांग्रेस थी, अब गिनती के राज्यों में रह गई। ऐसा पतन क्यों? फिर जवाब देते हुए बोले-जिस राज्य से कांग्रेस की सरकार गई, जनता ने दोबारा घुसने नहीं दिया। मप्र में भी ऐसा ही हुआ।
Updated on:
08 Nov 2023 08:23 am
Published on:
08 Nov 2023 08:21 am
बड़ी खबरें
View Allसीधी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
