4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्कूल में लड़की के साथ जो कुछ हुआ उसके बाद इस छात्र ने दे दी जान

www.patrika.com.sikar-news/
2 min read
Google source verification
sikar

sikar boy student

पलसाना. राजस्थान के सीकर जिले के अजबपुरा गांव में बुधवार को एक कक्षा 12वीं के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में परिजनों ने स्कूल संचालक पर मारपीट का आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप है कि मारपीट से आहत होकर ही छात्र ने फांसी लगाई। पुलिस ने एक बार शव का पोस्टमार्टम भी करवा दिया लेकिन बाद में परिजन मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम की बात पर अड़ गए।

Sikar kisan andolan 2018 : पिछली बार से कई गुना ताकत के साथ सीकर के किसान आज फिर मैदान में


जानकारी के अनुसार रानोली के पीडी पोद्दार उच्च माध्यमिक विद्यालय में 12वीं कक्षा में पढऩे वाले अजबपुरा निवासी बद्री प्रसाद कुमावत ने घर में सीढिय़ों की रैलिंग पर फांसी लगा ली। परिजनों को पता चला तो उसे नीचे उतारकर पलसाना अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद गांव से अन्य परिजन व काफी लोग अस्पताल में पहुंच गए और शव लेने से इनकार कर दिया। ऐसे में स्कूल संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया जाए।

पूरे गांव में हो रहे सिर्फ इस फौजी के चर्चे, वजह जानकार आप भी करोगे सैल्यूट


बद्री प्रसाद पढ़ाई में होशियार था और उसके दसवीं में 85 प्रतिशत अंक थे। परिजनों का आरोप है कि स्कूल में संचालक मारपीट के बाद वह घर आ गया था। बाद में अपने दोस्त को पूरी कहानी बताई। इसके बाद उसकी मां स्कूल में गई और उसकी टीसी देने को कहा। स्कूल प्रबंधन ने समझाइश कर मां को वापस भेज दिया। इधर स्कूल संचालक रामदेव खोखर का कहना है कि छात्र बुधवार सुबह जल्दी विद्यालय आ गया था। वह किसी सहपाठी से बातचीत कर रहा था। इस पर उसे परिजनों को लेकर आने की बात कही थी।

LIVE VIDEO : सीकर-जयपुर रोड पर दौड़ते वाहनों के बीच महिलाओं ने इसलिए जमकर बरसाए पत्थर