5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Khatu Mela 2019: श्याम जयकारों से गूंज उठी खाटू नगरी, देशभर से आए श्रद्धालु बाबा श्याम दरबार में लगा रहे हाजिरी

खाटूश्यामजी में बाबा श्याम का 10 दिवसीय फाल्गुनी लक्खी मेला धीरे-धीरे परवान पर चढ़ रहा है। मेले का आज तीसरा दिन है और विगत 2 दिनों में देशभर से आये तकरीबन 10 लाख श्रद्धालुओं ने लखदातार के दर्शन किए।
2 min read
Google source verification
खाटूश्यामजी में बाबा श्याम का 10 दिवसीय फाल्गुनी लक्खी मेला धीरे-धीरे परवान पर चढ़ रहा है। मेले का आज तीसरा दिन है और विगत 2 दिनों में देशभर से आये तकरीबन 10 लाख श्रद्धालुओं ने लखदातार के दर्शन किए।

Khatu Mela 2019: श्याम जयकारों से गूंज उठी खाटू नगरी, देशभर से आए श्रद्धालु बाबा श्याम दरबार में लगा रहे हाजिरी

खाटूश्यामजी।
खाटूश्यामजी में बाबा श्याम का 10 दिवसीय फाल्गुनी लक्खी मेला धीरे-धीरे परवान पर चढ़ रहा है। मेले का आज तीसरा दिन है और विगत 2 दिनों में देशभर से आये तकरीबन 10 लाख श्रद्धालुओं ने लखदातार के दर्शन किए। रींगस मार्ग पदयात्रा करने वाले श्रद्धालुओं से अटा पड़ा है। यहां पग पग पर लगे हुए भंडारों में पदयात्रियों की सेवाचाकरी की जा रही है। बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक सेवा कर रहे है। श्याम भक्तों की सेवा के लिए श्रीश्याम मंदिर कमेटी रींगस ने दर्शन के लिए विशेष व्यवस्था की है। भक्त भजनों पर नाचते गाते रींगस से खाटूनगरी की ओर बढ रहे है। वहीं श्याम भक्तों की सेवा के लिए रींगस से खाटूश्यामजी के बीच सैकड़ों भण्डारे भी लगने शुरू हो गए है। पूरा खाटूश्यामजी सडक़ बाबा श्याम के जयकारों से गुजने लग गया है।

Read More :

khatu mela 2019: कोलकाता के रंग बिरंगे फूलों में सजे श्याम सरकार, खाटूश्याम बाबा के दरबार में उमड़े श्रद्धालु

VIDEO: खाटूश्यामजी का फाल्गुनी लक्खी मेला आज से शुरू, पहुंचने लगा श्रद्धालुओं का जत्था, इस बार ये है खास

रंग बिरंगे फूलों से सजे बाबा श्याम
लक्खी मेले में बाबा श्याम को अनेक प्रकार के सुगंधित फूलों से सजाया गया। गुलाब, मोगरे सहित हरे, नीले आदि रंग बिरंगे फूलों से श्याम सरकार का श्रृंगार किया गया। रींगस से खाटूधाम तक पदयात्रियों व पेटपळानिया वालों की लम्बी कतारें लगी हुई है। पदयात्राओं में श्याम स्वरूपों की झांकियों का भी दौर शुरू हो गया है। अधिकतर श्याम भक्त कोलकाता, मुम्बई, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब सहित अनेक राज्यों से है। इनमें से कई भक्त ऐसे भी है जो धुलण्डी तक रुकते हैं। मेले में बाजार में दुकानें सज गई हैं।