5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

7 वर्षीय बच्चे का अपहरण कर गुप्तांग के चीरा लगाया, घटना के बाद लोगों में रोष व्याप्त

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Google source verification

सीकर

image

kamlesh sharma

Aug 20, 2018

child

लाडनूं। कस्बे में रविवार दोपहर अज्ञात लोगों ने एक सात वर्षीय बच्चे का अपहरण कर उसके गुप्तांग के चीरा लगा दिया।

इस संबंध में सोमवार को पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया गया है। घटना के बाद से लोगों में रोष व्याप्त है। मामले की जानकारी मिलने पर देर रात एएसपी नीतेश आर्य ने भी थाने पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

पुलिस के मुताबिक मालियों का बास निवासी व्यक्ति का सात वर्षीय पोता रविवार दोपहर साइकिल लेकर बाजार से टॉफी लाने गया था। रास्ते में अज्ञात लोगों ने उसका अपहरण कर लिया। आरोपियों ने उसके गुप्तांग के चीरा लगा दिया।

पीडि़त बच्चा किसी तरह से आरोपियों के चंगुल से छूटकर शाम को घर आया। उसने घटना की जानकारी अपने एक दोस्त को दी। उसके दोस्त ने इसके बारे में उसके परिजनों को बताया।

इस पर बच्चे को कस्बे के राजकीय अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार किया। सूचना मिलने पर रविवार रात को शहर के लोग अस्पताल व बाद में पुलिस थाने के सामने जमा हो गए।