1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वारदात करने से पहले ही धरा गया शेखावाटी में इस गैंग का गुर्गा

आरोपी प्रीतमपुरी में क्रेशर पर फायरिंग कर कारोबारी को रंगदारी मांगने की धमकी दे चुका है। उस समय थोई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।

less than 1 minute read
Google source verification

सीकर

image

Santosh Trivedi

Jun 23, 2024

deepak azad gang

नीमकाथाना। सदर थाना पुलिस व डीएसटी टीम ने कार्रवाई करते हुए दीपक महाकाल आजाद गैंग से जुड़े एक आरोपी को देशी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। आरोपी प्रीतमपुरी में क्रेशर पर फायरिंग कर कारोबारी को रंगदारी मांगने की धमकी दे चुका है। उस समय थोई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।

थानाधिकारी विजय सिंह ने बताया कि शुक्रवार को सूचना मिली थी कि हरिपुरा निवासी दीपक मीणा उर्फ दीपक महाकाल बस से उतरकर गणेश्वर की तरफ जा रहा है। उसके पास अवैध हथियार देशी कट्टा हो सकता है। इस पर उपनिरीक्षक सुभाष चंद व डीएसटी हैड कांस्टेबल दिनेश कुमार की टीम ने चीपलाटा गुवार मोड़ पर आरोपी को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें : एक माह में सट्टे में हारे 19 लाख, क्लेम के लिए ट्रक के केबिन में पेट्रोल से आग लगाकर शख्स को जिंदा जलाया

टीम ने उसकी तलाश ली तो उसके पास देशी कट्टा व जिंदा कारतूस मिले। पुलिस की सक्रियता से आरोपी को वारदात से पहले ही दबोच लिया गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। टीम में हैडकांस्टेबल सागरमल, कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार, कानि. रोहिताश, कानि. संजय, कानि विद्याधर, शामिल रहे।

यह भी पढ़ें : इंस्टाग्राम पर दोस्ती, लड़की से तीन साल तक ज्यादती, जबरदस्ती कराया गर्भपात

Story Loader