बाजोर ने तीन लाख 11 हजार रुपए देने की घोषणा
गोपाल ढेनवाल की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने भामाशाओं को सम्मान किया। संयोजक कपिल वर्मा ने बताया कि सैनिक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजारे ने 3 लाख 11 हजार रुपए देने की घोषणा की। इसके अलावा भामाशाह राजू गोरधनपुरा,राजकुमार बायल,वीरांगना कविता सामोता,जेपी लोढ़ा,देशराज जाखड़,रामसिंह डांगी,अरावली शिक्षण संस्थान,कपिल रतिराम वर्मा,बनवारी लाल सिंघल,गोकुलचंद मुंडोतियां,रैगर समाज,डॉ चेतराम रायपुरियां,संजय चौधरी व सुरेश मीणा,मनोज बंशियां,प्रधान संतोष गुर्जर आदी ने एक -एक बेटियों के विवाह का खर्चा उठाने का सहयोग दिया। कार्यक्रम में आरटीओ भजनलाल रोलण भी उपस्थित थे।