5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आंगनबाड़ी केंद्रों पर मनाया गया प्रधानमंत्री मातृ वंदना सप्ताह

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification

सीकर

image

Jyoti Patel

Sep 01, 2018

rajasthan news

आंगनबाड़ी केंद्रों पर मनाया गया प्रधानमंत्री मातृ वंदना सप्ताह

सीकर/श्रीमाधोपुर. उपखंड के ग्राम नांगल में श्रीमाधोपुर परियोजना के सेक्टर नांगल में प्रधानमंत्री मातृ वंदना सप्ताह का आयोजन किया गया। नांगल राजकीय स्कूल में आंगनवाड़ी केंद्र पर महिला बाल विकास अधिकारी पुष्पा सिंह की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिलाओं को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की पूरी जानकारी दी गई। इस अवसर पर पुष्पा सिंह ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहायिकाओं को महिलाओं व बच्चों को कुपोषण मुक्त करवाने की शपथ दिलवाई। महिला पर्यवेक्षक सुमन बिजारनियां ने बताया कि गर्भवती धात्री महिलाओं को सही पोषण मिले, उनके स्वास्थ्य की नियमित जांच हो एवं प्रसव संस्थागत केंद्र पर करवाएं नवजात शिशुओं का पूरा टीकाकरण करवाएं प्रथम गर्भधारण के ततपश्चात आंगनबाड़ी केंद्र पर तुरंत रजिस्ट्रेशन करवाएं एवं योजना का पूरा लाभ प्राप्त करें इस अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्रों पर संचालित अन्य योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

स्कूल की जमीन पर अतिक्रमण से गुस्साए लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन

वहीं सीकर जिले के खंडेला तहसील के गांव कोटडी लुहारवास की राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल मैदान पर अतिक्रमण के विरोध में शनिवार को ग्रामीणों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। स्कूली बच्चों के साथ इस दौरान ग्रामीणों ने अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर नारेबाजी की और जमकर आक्रोश जताया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि 1982 में स्कूल के खेल मैदान के लिए 10 बीघा जमीन आवंटित की गई थी। जिसके बाद से आज तक ना तो ग्राम पंचायत और ना ही स्कूल प्रशासन ने इसकी चारदीवारी या तारबंदी नहीं कराई है। जिसका फायदा उठाते हुए कुछ लोगों ने इस जमीन पर अतिक्रमण कर लिया है। जो अब ग्राम पंचायत द्वारा चार दिवारी बनाने में बाधा बन रहे हैं। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि खेल मैदान से अतिक्रमण हटाकर जल्द इसके चारदीवारी की जाए।

Read more : VIDEO झुंझुनूं में सजा-ए-मौत : रेप करने वाले को देखते ही 3 साल की मासूम ने यूं इशारों-इशारों में सब कुछ कर दिया बयां