4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Khatu Rape Case: 4 साल की मासूम की हालत नाजुक, दवाओं के साथ दुआओं की दरकार, बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार

चार साल की मासूम बालिका के साथ श्मशान में बलात्कार करने वाले आरोपी कालिया को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया।
less than 1 minute read
Google source verification
चार साल की मासूम बालिका के साथ श्मशान में बलात्कार करने वाले आरोपी कालिया को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया।

Khatu Rape Case: 4 साल की मासूम की हालत नाजुक, दवाओं के साथ दुआओं की दरकार, बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार

खाटूश्यामजी.

चार साल की मासूम बालिका के साथ श्मशान में बलात्कार करने वाले आरोपी कालिया को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले आरोपी को उपचार के लिए एसके अस्पताल में भर्ती करा रखा था। थाना प्रभारी सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि बलात्कार करने वाले आरोपी कालिया उर्फ करण जिला सुरेन्द्र नगर गांव दिनारा को गिरफ्तार करने के बाद शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। इधर, घटना का शिकार होने के बाद पीडि़त बालिका सदमे में है। जिसको उपचार के लिए जयपुर के जेके लोन अस्पताल में भर्ती करा रखा है। गौरतलब है कि बुधवार देर शाम को आरोपी कालिया शराब के नशे में था। इसके बाद उसने डेरे में रहने वाली चार साल की बच्ची को टॉफी देने के बहाने बुलाया और और उसे श्मशान घाट के अंदर ले गया। परिजनों को जानकारी मिलने पर वे घटना स्थल पहुंचे और जख्मी हालत में बालिका को लेकर सरकारी अस्पताल ले गए यहां आरोपी नजर आने पर पीडि़ता के परिजनों ने उसके साथ मारपीट कर ली थी। घायल होने के बाद उसे एसके अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया था। बालिका के ताऊ द्वारा मुकदमा दर्ज कराने के बाद गुरुवार को पुलिस ने आरोपित से पूछताछ की और घटना स्थल का मौका मुआयना किया।

Read More :

राजस्थान में इंसानियत हुई शर्मसार, 4 साल की मासूम के साथ श्मशान में दुष्कर्म, गंभीर हालत में बच्ची जयपुर रैफर