29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO: रोडवेज से टकराई बाइक, एक की मौत, दूसरा घायल

सीकर/पलसाना. राजस्थान के सीकर जिले के पलसाना कस्बे में सोमवार सुबह एक रोडवेज बस व बाइक की भिडंत में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीकर

•

image

Sachin Mathur

•

Updated: 21 Jun 2021, 1:44 PM IST

रोडवेज से टकराई बाइक, एक की मौत, दूसरा घायल

रोडवेज से टकराई बाइक, एक की मौत, दूसरा घायल

सीकर/पलसाना. राजस्थान के सीकर जिले के पलसाना कस्बे में सोमवार सुबह एक रोडवेज बस व बाइक की भिडंत में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार झुंझुनू के उदयपुरवाटी थाना इलाके के टोटल पूरा गांव निवासी संजय कुमार वर्मा अपने साथी विनोद कुमार निवासी गोरिया के साथ बाइक पर सवार होकर माजी साहब की ढाणी से पलसाना की ओर आ रहा था। इसी दौरान गढ़वालों की ढाणी के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बस स्टैंड पर सवारियों के लिए रुकी रोडवेज बस के पीछे जा टकराई। हादसे में संजय और विनोद दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें पलसाना के सामुदायिक अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने संजय को मृत घोषित कर दिया तथा प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर होने पर विनोद को सीकर रैफर कर दिया। जहां अब उसका उपचार चल रहा है।

ईंट भट्टे पर करते थे मजदूरी
परिजनों ने बताया कि संजय व विनोद पलसाना में एक कमरा किराये पर लेकर रह रहे थे। जहां से नजदीक स्थित माजी साहब की ढाणी स्थित एक ईंट भट्टे पर वे ट्रैक्टर चलाने का काम करते थे। आज सुबह दोनों माजी साहब की ढाणी स्थित ईंट भट्टे से ही पलसाना लौट रहे थे। इसी दौरान वे रास्ते में हादसे का शिकार हो गए।

बस के नीचे घुसी बाइक, सिर में लगी चोट
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर रोडवेज बस के पिछले हिस्से से टकराते हुए उसके नीचे घुस गई। जिससे दोनों के सिर में गंभीर चोट आई। हादसा इतना जबरदस्त था कि संजय की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि विनोद भी अचेत होकर सड़क पर गिर गया।

मौके पर जमा हुई भीड़, पोस्टमार्टम के बाद सौंपा शव
गढ़वालों की ढाणी में हादसे के बाद लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। जहां से दोनों हताहतों को नजदीकी लोगों की मदद से पलसाना अस्पताल पहुंचाया गया। यहां मृत घोषित किए जाने पर पुलिस ने संजय का शव मोर्चरी में रखवाया। जहां परिजनों के पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर सौंप दिया गया।