Khatu Shyam Ji News: खाटूधाम में रोज लाखों भक्त अरदास लेकर आते हैं, लेकिन इस बार जो दृश्य नजर आया, उसने हर किसी को चौंका दिया। उत्तराखंड के रुद्रपुर से आया एक भक्त केशव, 12 लोहे की जंजीरों में बंधकर बाबा श्याम के दरबार में हाजिर हुआ। उसका मकसद कोई निजी मुराद नहीं थी, बल्कि पूरे देश के लिए एक संदेश लेकर आया था — भारत में मांसाहार पूरी तरह बंद हो।