
जयपुर। सीकर के फतेहपुर में एक बाइक सवार की हादसे में मौत हो गई। बाइक सवार का शव सुबह रोलसाबसर के पास सड़क से करीब 150 फिट दूर बाइक के पास पड़ा मिला। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण बाइक फिसलना ही माना जा रहा है। हादसा देर रात को हुआ, लेकिन पुलिस सुबह 8 बजे तक मौके पर नहीं पहुंची।