
Demand for arrest of Kotwal and constable murderers
सीकर. जिले में फतेहपुर कोतवाल मुकेश कानूनगो और कांस्टेबल रामप्रकाश की हत्या के विरोध में सर्व समाज की ओर से सोमवार को जिला कलक्टर नरेश कुमार ठकराल को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में सर्व समाज के लोगों ने पुलिसकर्मियों के हत्यारों को जल्द गिरफ्तार करने के साथ जिले में बढ़ रही अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की।
अपराध पर लगाम नहीं लगने पर सामूहिक आंदोलन की चेतावनी भी दी। इस दौरान अग्रवाल समाज अध्यक्ष प्रमोद सिंघानियां की अगुआई में काफी संख्या में सर्व समाज के लोग मौजूद रहे। बता दें कि दो दिन पहले ही हिस्ट्रीशीटर अशोक चौधरी और उसके साथियों ने पीछा करने पर कोतवाल और कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद से जिलेभर में हर समाज में आक्रोश देखा जा रहा है।
Updated on:
08 Oct 2018 06:16 pm
Published on:
08 Oct 2018 06:04 pm
