
Electric Current in railing on silver jubilee road of Sikar City
सीकर. शहर में डिवाइडर पर लगे खम्बों पर लगे बिजली के पोल नगर परिषद और विद्युत निगम के बीच तालमेल के अभाव में लोगों को करंट दे रहे हैं। इसकी बानगी गुरुवार रात को देखने को मिली। शहर के सबसे व्यस्त मार्ग सिल्वर जुबली रोड पर लगी रैलिंग में करंट के कारण कई लोग चपेट में आ गए।
बाजौर श्यामपुरा निवासी 21 वर्षीय परीक्षित चौधरी गुरुवार रात को रैलिंग पार कर घर जा रहा था। इस दौरान रैलिंग में आ रहे करंट का तेज झटका लगा और वो रैलिंग से चार फिट दूर जाकर सडक़ पर जा गिरा। गनीमत रही कि इस दौरान सडक़ से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था। इस कारण बड़ा हादसा होने से टल गया। इसके बाद परीक्षित को एसके अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।
कई दिनों से समस्या फिर भी सुनवाई नहीं
सिल्वर जुबली रोड से आवाजाही करने वाले लोगों को कहना है कि आमजन की समस्याएं सुनने के लिए नगर परिषद और विद्युत निगम 24 घंटे कंट्रोल रूम संचालित करने का दावा कर रहे हैं लेकिन हकीकत यह है कि बिजली के खम्बों के बॉक्स से नंगे तार लटके हुए हैं। जगह-जगह पर तार कटने के कारण रैलिंग में करंट प्रवाहित हो रहा है। जिम्मेदार अधिकारी फोन तक नहीं उठा रहे हैं।
सीकर के पप्पू मावलिया, सहित आदि ने बताया कि शहर में बिजली तंत्र पूरी तरह नाकारा है। अधिकारी मनमर्जी के नाम पर बिजली तो काट लेते हैं लेकिन आमजन की पीड़ा सुनने को तैयार नहीं है। रैलिंग में करंट आने की शिकायत टोल फ्री नम्बर, अधिकारियों को फोन के जरिए नोट भी करवा दी गई लेकिन शायद विद्युत निगम को किसी हादसे का इंतजार है।
Updated on:
2 Nov 2018, 11:52 AM IST
Published on:
2 Nov 2018, 11:52 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.