5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाइक देने से इंकार किया तो दोस्तों ने युवक पर की फायरिंग, इलाके में मचा हड़कम्प

किराए से रहने वाले युवक को बाइक देने से इंकार करना उसके साथियों को इतना नागवार गुजरा कि तैश में आकर देशी कट्टे से फायर कर दिया।
less than 1 minute read
Google source verification

सीकर

image

kamlesh sharma

Jan 19, 2019

Firing

खेतड़ी नगर/ खेतड़ी। खेतडी नगर के जगदम्बा मार्केट में किराए से रहने वाले युवक को बाइक देने से इंकार करना उसके साथियों को इतना नागवार गुजरा कि तैश में आकर देशी कट्टे से फायर कर दिया। फायरिंग में गोली युवक के बाएं कंधे पर में लगी। इधर, धमाके की आवाज सुनकर आस-पास के क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। बाद में घायल युवक को खेतडी के अजीत अस्पताल लाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर झुंझुनूं बीडीके अस्पताल रैफर कर दिया गया।

थानाधिकारी किरणसिंह यादव ने बताया कि पीडि़त बलाणा तन महेन्द्रगढ़ निवासी विकास गुर्जर खेतड़ी नगर के जगदम्बा मार्केट के पास मकान किराए पर ले कर रह रहा है। वह यहां राजोता गांव की वीपीएस कॉलेज से पॉलिटेक्निक कर रहा है। विकास ने पर्चा बयान में बताया कि गुर्जरवास निवासी प्रीतम गुर्जर व भरगड़ान की ढाणी निवासी राकेश गुर्जर उसके दोस्त है। शुक्रवार को प्रीतम व राकेश ने उससे बाइक मांगी थी। लेकिन उसने बाइक देने से मना कर दिया था।

पुलिस टीम गठित
सूचना पर पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए जिलेभर में नाकाबंदी करवाई। पुलिस ने जानलेवा हमला व आम्र्स एक्ट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाधिकारी यादव ने बताया कि आरोपियों की तलाश में टीम गठित की गई है।