5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीकर में फिर से गैंगवार: राजू ठेहट के भाई की गाड़ी पर दागी गोलियां, आनंदपाल गिरोह पर शक

विधानसभा चुनाव पूरे होने के साथ ही सीकर में अपराधियों की फिर गैंगवार शुरु हो चुकी है।
2 min read
Google source verification

सीकर

image

kamlesh sharma

Dec 14, 2018

sikar news

सीकर। विधानसभा चुनाव पूरे होने के साथ ही सीकर में अपराधियों की फिर गैंगवार शुरु हो चुकी है। जेल में बंद गैंगस्टर राजू ठेहट के भाई ओमा ठेहट की गाड़ी पर गुरुवार को कार में सवार अपराधियों ने फायर किए। हालांकि फायर ओमप्रकाश व उसकी गाड़ी के नहीं लगे।

अपराधी आनंदपाल और बलवीर बानूड़ा गिरोह से जुड़े बताए जा रहे है। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में कार दिखाई दी है। पुलिस कार व उसमें सवार अपराधियों की तलाश कर रही है। इसके लिए जिले भर में नाकाबंदी करवाई गई है।

अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. तेजपाल सिंह ने बताया कि वारदात राणोली इलाके में रघुनाथपुरा गांव के पास दोपहर करीब सवा एक बजे हुई। बराल निवासी ओमप्रकाश उर्फ जीवणाराम ने थाने में सूचना दी कि वह अपनी कार में साथी के साथ ठेहठ से कोछोर होते हुए सीकर जा रहा था।

इस दौरान एक बिना नम्बरों की कार ने रूपपुरा गांव के पास से उसका पीछा करना शुरू कर दिया। कार में तीन युवक सवार थ। पीछा करते हुए रघुनाथपुरा स्टैंड के पास कार उनकी गाड़ी से आगे निकल गई।

खतरे का आभार हाने पर उन्होंने गाड़ी को अचानक रोककर वापस कोछोर की तरफ घुमा दिया। इस दौरान आरोपियों ने भी अपनी कार को रोक लिया और कार से एक युवक ने नीचे उतरकर दो फायर किए। लेकिन वो गाड़ी को तेजी से भगा ले गया। इसके बाद भी आरोपियों ने उसका पीछा किया। लेकिन उसने गाड़ी को भागकर जान बचा ली।

घटना की सूचना पर पुलिस ने इलाके के साथ ही आसपास के थाना इलाकों में कड़ी नाकाबंदी भी करवाई। लेकिन आरोपियों को कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस अब आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी से फुटेज खंगालकर घटना की पड़ताल में जुटी है।


20 फीट की दूर से किए दो फायर
मामले की अनुसार ओमप्रकाश व आरोपियों की कार में 20 फिट की दूर थी। आरोपियों ने कार से ही दो फायर किए। दोनों फायर हवा में ही चले गए। इस दौरान ओमप्रकाश गाड़ी को तेजी से बैक करके वहां से भगाकर निकल गया।