पीडि़त बालक शमशाद खान के पिता अली खान का आरोप है कि वह आजीविका के लिए विदेश में पशु चराने का काम करता है। गत दिनों से विदेश से आया था। तो विद्यालय में शारीरिक शिक्षक तीन दिन से बच्चे को विदेशी 4जी मोबाइल लाकर देने के लिए परेशान कर रहा था। आज मना करने पर शिक्षक ने बालक का गला पकड़कर थप्पड़-मुक्कों से बेरहमी से मारपीट कर दी। इससे बालक बेहोश हो गया।