7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान चुनाव 2018 : नई पार्टी के ऐलान से पहले हनुमान बेनीवाल ने सीकर में कही यह बड़ी बात

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 में पूरे प्रदेश की नजर 29 अक्टूबर को नागौर के खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल की नई पार्टी की घोषणा पर है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीकर

•

image

Vishwanath Saini

•

Updated: 18 Oct 2018, 7:29 PM IST

Hanuman Beniwal Road show in Ajitgarh sikar rajasthan

Hanuman Beniwal Road show in Ajitgarh sikar rajasthan

अजीतगढ़ (सीकर). राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 दिनोंदिन परवान चढ़ रहा है। नित नए राजनीतिक समीकरण बन रहे व बिगड़ रहे हैं। पूरे राजस्थान की नजर 29 अक्टूबर को नागौर के खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल की नई पार्टी की घोषणा पर है। इस बीच बेनीवाल गुरुवार को सीकर जिले में थे। सीकर जिले के श्रीमाधोपुर विधानसभा क्षेत्र के अजीतगढ़ कस्बे में गुरुवार शाम चार बजे पहुुंचे यहां के दिवराला तिराहा पर बेनीवाल का लोगों ने स्वागत किया।

इसके बाद बेनीवाल रैली के रूप में अजीतगढ़ में रोड शो किया। इस दौरान बेनीवाल ने कहा कि वे आम लोगों व किसानों की सेवा के लिए तत्पर हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में राजस्थान की जनता दुखी है। महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहा है। किसान दुखी होकर सडक़ों पर हैं। कानून व्यवस्था चौपट हो रही है। बेरोजगारी व महंगाई आसमान छू रही है।

किसान कर्ज के नीचे दबा हुआ है, लेकिन सरकारी सोई हुई है लेकिन उन्हें यह बर्दाश्त नहीं है। जनता और किसानों की सेवा के लिए की राजनीति में आए हैं।

बेनीवाल ने लोगों से 29 अक्टूबर 2018 को जयपुर में प्रस्तावित किसान हुंकार रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने खुद को किसान व मजदूर हितैषी बताते हुए कहा कि कांग्रेस-भाजपा की नींद तो हमें देखकर पहले ही उड़ चुकी है।

हनुमान बेनीवाल के रोड शो में किसानों व युवाओं का उत्साह देखते बनता था। इसके बाद वे सैकड़ों समर्थकों के साथ जयपुर जिले के त्रिवेणी धाम पहुंचे। जहां संत नारायण दास महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर अजीतगढ़ पीजी कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष भरत यादव, युवा नेता बंटी पलसानिया, रामकरण, वीर तेजा सेना के तहसील अध्यक्ष ओमप्रकाश, महेंद्र भादवा, राकेश कुमार आदि उपस्थित थे।

DEMO PIC