6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अगले 48 घंटों में इन जिलों में भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Heavy Rain Alert in Rajasthan : शेखावाटी सहित प्रदेश के कई जिलों अगले 48 घंटों में भारी बारिश हो सकती है। इसके लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।
2 min read
Google source verification

सीकर

image

Naveen Parmuwal

Jul 31, 2019

Heavy Rain Alert in Rajasthan : शेखावाटी सहित प्रदेश के कई जिलों अगले 48 घंटों में भारी बारिश हो सकती है। इसके लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

अगले 48 घंटों में इन जिलों में भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग का अलर्ट

सीकर.
heavy Rain Alert in Rajasthan : शेखावाटी सहित प्रदेश के कई जिलों अगले 48 घंटों में भारी बारिश ( IMD Rain Alert in Rajasthan ) हो सकती है। इसके लिए मौसम विभाग ( Weather Department ) ने अलर्ट जारी किया है।इस दौरान 30 से 40 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेगी। मौसम विभाग ने शेखावाटी सहित अजमेर, बूंदी, टोंक, झालावाड़, कोटा, बारां, भीलवाड़ा, चित्तौडगढ़, राजसमंद, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, जोधपुर, पाली में भारी बारिश की चेतावनी दी है।

Read More :

सीकर में बरसाती नाले में डूबने से राजस्थानी लोक कलाकार की मौत, 18 घंटे बाद मिला शव

rajasthan Weather forecast : गौरतलब है कि पिछले सप्ताह हुई तीन की लगातार बारिश के बाद बारिश का दौर धीमा पड़ गया है। अंचल में सुबह से ही आसमां में बादलों का जमावड़ा रहा लेकिन मानसूनी बदरा बरस नहीं रहे। इधर प्रशासनिक व आपदा प्रबंधन विभाग ने गत सप्ताह भारी बारिश के चलते अपनी पूरी तैयारी में है। सीकर में बुधवार को हवाएं थम रही जिससे दिन में उमस रही। हालांकि पिछले सप्ताह शेखावाटी में भारी बारिश से कई नदियां व बांध छलक उठे थे।

Read More :

Watch: सीकर में भारी बारिश... और देखते ही देखते बह गए स्कूली बच्चे, देखें लाइव वीडियो

फसलों को मिला जीवन दान
पिछले सप्ताह हुई बारिश के बाद उमस बढ़ी हो लेकिन हवा में नमी 58 प्रतिशत से अधिक होने के कारण हाल ही बोई गई खरीफ की फसलों लहलहा उठी है। नदी नाले व एनीकट में भरपूर पानी आने के कारण बारानी में खेती करने वाले किसानों की बांछे खिल उठी है। बम्पर उत्पादन होने से किसानों की उम्मीदों को पंख लग गए। खेतों की नमी लम्बे समय तक कायम रहने से प्रतिबीघा लागत में कमी आएगी। बारिश के बाद खेतों में इतना ज्यादा घास हो गया हो कि पशुओं का पेट भरने लगा है। मारवाड सहित दूर दराज के इलाकों से रेवड खेतों में पहुंचने लगे हैं। फिलहाल बादलो के छाए रहने से जहां किसानों को अच्छी बरसात होने की उम्मीद है।