
सीकर में भारी बारिश से बिगड़े हालात, लोगों को सतर्क रहने की हिदायत, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
सीकर।
heavy rain in Sikar : सीकर जिले में हो रही लगातार बारिश से पूरा शहर पानी-पानी हो गया। लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है। जिले के कई जगहों पर 8 फिट तक पानी भर गया। सीकर, फतेहपुर, लक्ष्मणगढ़, दांतारामगढ़, पलसाना, रानोली, सिरोही, श्रीमाधोपुर सहित कई इलाकों में भारी बारिश ( heavy rain in Rajasthan ) के चलते कई गावों से संपर्क टूट गया। बरसात को लेकर मौसम विभाग ( Weather Department ) का अलर्ट ( heavy rain alert in Sikar ) अब भी जारी है। विभाग ने अगले 48 घंटों में अंचल में बरसात लगातार होने का अनुमान लगाया है। जिसको देखकर जिले में आपदा प्रबंधन सक्रिय हो गया है। जगह जगह टीम ने दौरा शुरू कर बरसात से परेशान लोगों को राहत पहुंचाना शुरू कर दिया है। वहीं, बाढ़ के हालातों से निपटने के लिए भी तैयारी कर ली है। जयपुर से एसडीआरएफ ( SDRF ) की टीम सीकर बुलाई गई है।
सीकर सहित आठ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ( IMD Heavy Rain Alert in Rajasthan )
मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, दौसा, धौलपुर, करौली अजमेर, जयपुर, झुंझुनूं, और सीकर में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने लोगों से बारिश से सतर्क रहने हिदायत दी है।
Read More :
पानी में बहने व डूबने से दो की मौत ( Two death Due to Drown in Rain Water )
खाटूश्यामजी इलाके के गोटेगांव में एनीकट टूटने से दो बालक पानी में बह गए। जिसमें एक की मौत हो गई। वहीं दूसरे को लोगों ने सुरिक्षत निकाल लिया। जानकारी के अनुसार गांव के ही विकास और दिनेश बरसात के बाद एनीकट में भरे पानी को देखने आए थे। इस दौरान एनीकट टूट गया। जिसमें दोनों बह गए। इधर, रानोली श्मशान भूमि के पास बरसाती नाले में तीन बाइक सवार गिर गए। जिसमें एक की मौत हो गई। वहीं दो को सुरक्षित निकाल लिया। बात दें कि सीकर जिले में पिछले 15 घंटों से लगातार तेज बारिश का दौर जारी है।
Read More :
तेज बारिश के कारण कई किलोमीटर की सडक़ें बह गई। कॉलोनियां जलमग्न हो गई। कई किलोमीटर क्षेत्र में लोगों का सम्पर्क टूट गया। लोग घरों में कैद होकर रह गए। दोपहर तक शहर में बाजार तक नहीं खुले। स्कूल कॉलेज व कोचिंग संस्थानों में छुट्टी कर दी गई। मौसम विभाग का कहना है कि शेखावाटी सहित प्रदेश के कई जिलों में अभी बारिश का जोर रहेगा। इस दौरान शेखावाटी सहित कई जगह भारी बारिश होगी। इधर आपदा प्रबंधन की ओर से कमजोर इंतजाम किए जाने के कारण लोगों की दुविधा बढ़ रही है।
Read More :
Published on:
25 Jul 2019 03:39 pm
बड़ी खबरें
View Allसीकर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
