इनकी भी कमी : अस्पताल के पास खुद की एम्बुलेंस तक नहीं है। अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर में कोर्टरी, मल्टी पैरा जैसी जरूरी मशीन तक नहीं है। एक ट्यूबवैल के भरोसे जलापूर्ति होती है। आपात स्थिति से बचाव के लिए फायर फाइटिंग सिस्टम तो लगा दिया लेकिन पानी का होद अब तक खाली है। एेसे में एक दिन बिजली नहंीं आने पर पानी की आपूर्ति भी भगवान भरोसे ही है। जनाना अस्पताल में लॉन्ड्री बनाने के लिए कोई प्रावधान नहीं है एेसे में एसके अस्पताल से कपडे व उपकरण की सफाई होती है।