29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विश्व की तीन बड़ी अर्थव्यवस्था में शामिल होगा देश, राजनीतिक चश्मे से ना देखें विकास: उपराष्ट्रपति

उपराष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार शेखावाटी पहुंचे जगदीप धनखड़ अपने गांव किठाना से रवाना होकर बालाजी के दर्शनों के लिए सालासर पहुंच चुके हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीकर

•

image

Sachin Mathur

•

Updated: 8 Sep 2022, 1:44 PM IST

विश्व की तीन बड़ी अर्थव्यवस्था में शामिल होगा देश, राजनीतिक चश्मे से ना देखें विकास: उपराष्ट्रपति

विश्व की तीन बड़ी अर्थव्यवस्था में शामिल होगा देश, राजनीतिक चश्मे से ना देखें विकास: उपराष्ट्रपति

सीकर. उपराष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार शेखावाटी पहुंचे जगदीप धनखड़ अपने गांव किठाना से रवाना होकर बालाजी के दर्शनों के लिए सालासर पहुंच चुके हैं। यहां शोभासर गांव के हेलीपेड पर उनका विशेषे हेलीकॉप्टर उतरा। जहां उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, सांसद राहुल कस्वां, विधायक अभिनेश महर्षि ने उनका स्वागत किया। यहां से काफिले के बीच वे एसयूवी से सालासर मंदिर पहुंचे। इससे पहले पैतृक गांव किठाना में उपराष्ट्रपति धनखड़ ने अभिनंदन समारोह में ग्रामीणों को शिक्षा व खेती में नई तकनीक के साथ आगे बढ़ते हुए देश के विकास में योगदान की बात कही। उन्होंने कहा कि देश आगे बढ़ रहा है। महिलाएं बड़े पदों पर पहुंच रही है। आदिवासी महिला राष्ट्रपति व किसान का बेटा उपराष्ट्रपति बने हैं। देश की अर्थ व्यवस्था भी आगे बढ़ रही है। बोले, जल्द ही देश विश्व की तीन बड़ी अर्थ व्यवस्था में शामिल होगा। गांव में अपने विकास कार्यों के लिए उन्होंने कहा कि कोई भी इसे राजनीतिक चश्मे सा ना देखें। उन्होंने सबको समान समझते हुए काम किया है।

दिल में है और हमेशा रहेगा किठाना
इस दौरान उपराष्ट्रपति ने पैतृक गांव किठाना के हमेशा दिल में रहने की बात कही। उन्होंने कहा कि किठाना हमेशा मेरे दिल में रहता है और आगे भी रहेगा। ग्रामीणों से उन्होंने कहा कि वे अपने बच्चों को खूब पढ़ाए। खेती में भी नई तकनीक का उपयोग करें। बोले, किसान कोशिश करे कि वह फल और सब्जी बाहर से लाने की बजाय खुद खेत में उगाकर उन्हें बाहर भेजे।

कुछ देर में पहुंचेंगे खाटूश्यामजी, बंद हुए रास्ते
सालासर दर्शनों के बाद उपराष्ट्रपति धनखड़ खाटूश्यामजी पहुंचेंगे। यहां वे खाटूश्यामजी मंदिर में पूजा- अर्चना करेंगे। उनके आगमन से पहले पुलिस व प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। यहां आवागमन के सारे रास्तों को बंद कर दिया गया है। इससे पहले सुबह दस बजे ही रींगस से खाटू मार्ग को रोक दिया गया था। सुरक्षा व्यवस्था के लिए 500 से अधिक पुलिस व आरएससी के जवान व होमगार्ड को तैनात किया गया है।