रेलवे के पीआरओ शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 05636 गुवाहाटी-गंगानगर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 21 मई से 25 जून तक 6 ट्रिप करेगी। गुवाहाटी से प्रत्येक बुधवार को शाम 6.15 बजे रवाना होकर शुक्रवार को सीकर ठहरते हुए शनिवार को 3.30 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी। इसी तरह गाड़ी सं.या 05635 श्रीगंगानगर-गुवाहाटी साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा 25 मई से 29 जून तक छह ट्रिप करेगी। इसके लिए श्रीगंगानगर से प्रत्येक रविवार दोपहर 12.20 बजे रवाना होकर बुधवार को 12.25 बजे गुवाहाटी पहुंचेगी। रास्ते में यह ट्रेन अयोध्या, गोरखपुर, गोरखपुर, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल कन्नौज, कामाख्या सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।