4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Election 2018 : किरण माहेश्वरी यूं बना रहीं हैं सीकर BJP के नेताओं की कुंडली

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 के लिए टिकट की दौड़ वाले भाजपा के नेताओं की कुण्डली अब फोन के जरिए बन रही है।
2 min read
Google source verification
Rajasthan Election 2018

किरण माहेश्वरी

सीकर.

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 के लिए टिकट की दौड़ वाले भाजपा के नेताओं की कुण्डली अब फोन के जरिए बन रही है। क्योकि आलाकमान ने यहां किरण माहेश्वरी को नेताओं की ग्राउण्ड रिपोर्ट बनाने का जिम्मा दिया है। लेकिन वह खुद भी चुनावी मैदान में है, इसलिए वह फोन के जरिए ही सीकर की सियासत पर नजर रखे हुए है।

READ : बेटों ने मुंडन करवा लिया, अर्थी सज गई...ले जाने से पहले पिता जिंदा हुआ और फिर यह बोला

राजस्थान में भाजपा प्रत्याशियों की घोषणा से ठीक पहले जुटाई जा रही दावेदारों की ग्राउण्ड रिपोर्ट काफी अहम मानी जा रही है। सूत्रों का कहना है कि टिकट वितरण के दौरान आलाकमान भी इस रिपोर्ट को भेजेगा। पार्टी की सबसे ज्यादा नजर सीकर, लक्ष्मणगढ़, खंडेला सीट पर है। वहीं कांग्रेस में पांच सीटों पर नाम लगभग तय माने जा रहे है।


कांग्रेस में मंथन जारी

कांग्रेस में भी प्रत्याशियों के नामों को लेकर मंथन जारी है। कांग्रेस की पहली सूची में सीकर जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों के नाम तय माने जा रहे है।

इसमें लक्ष्मणगढ़, दांतारामगढ़, खंडेला, श्रीमाधोपुर और धोद शामिल है। वहीं नीमकाथाना, सीकर और फतेहपुर सीट पर सोमवार को फिर से मंथन होने की संभावना है।

माकपा ने भी नहीं खोले पत्ते

सीकर जिले के माकपा के उम्मीदवार लगभग तय हो गए है लेकिन आलाकमान ने अभी तक नामों की घोषणा नहीं की है। वहीं बसपा की ओर भी दिवाली के बाद पांच सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए जाएंगे। वहीं हनुमान बेनीवाल व घनश्याम तिवाड़ी का तीसरा मोर्चा भी दस नवम्बर तक शेखावाटी की पहली सूची जारी कर सकते हैं।


त्योहारी खुशियों के जरिए तलाश रहे जमीन

चुनावी रण में उतरने वाले नेता त्याहारी खुशियों के जरिए सियासी जमीन भी तलाश रहे है। इस बार दावेदार सोशल मीडिया का भी जमकर सहारा ले रहे है। मतदाताओं के बीच में जाने का दावेदार कोई भी मौका नहीं छोडऩा चाहते है।

-किरण माहेश्वरी अपने स्तर से फीडबैक ले रही है। संगठन की ओर से विभिन्न तरीके के कार्यक्रम लगातार जारी रहेंगे।
विष्णु चेतानी, जिलाध्यक्ष, भाजपा सीकर