4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीकर में लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा को लगा बड़ा झटका, चुनाव आयोग ने सीज किया कार्यालय

चुनाव आयोग ने शहर में संचालित भाजपा के दो चुनावी कार्यालय को सीज कर दिया और झंडे व बैनर सहित चुनावी सामग्री को जप्त कर लिया
less than 1 minute read
Google source verification
लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा को लगा बड़ा झटका, चुनाव आयोग ने सीज किया कार्यालय

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा को लगा बड़ा झटका, चुनाव आयोग ने सीज किया कार्यालय

सीकर।
सीकर में लोकसभा चुनाव ( Lok Sabha Election 2019 ) से पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है। चुनाव आयोग (Election Commission) ने शहर में संचालित भाजपा के दो चुनावी कार्यालय को सीज कर दिया और झंडे व बैनर सहित चुनावी सामग्री को जप्त कर लिया। जिला निर्वाचन शाखा ने ऑनलाइन शिकायत के बाद भाजपा Bjp के दो चुनावी कार्यालय को सीज कर दिया है। प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए शहर के रामलीला मैदान स्थित भाजपा के दो चुनावी कार्यालय के गेट पर ताला जड़कर सीज कर दिया। जिससे भाजपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। जानकारी के अनुसार मतदान केंद्र के समीप भाजपा के दो चुनावी कार्यालय के संचालित की किसी ने ऑनलाइन शिकायत कर दी। जिसकी सूचना पर सीकर आरओ ने दोनों कार्यालय को सीज कर दिया गया और झंडे व बैनर सहित चुनाव सामग्री जप्त कर ली।

Read More :

सीकर में PM Modi की सभा की सुरक्षा में सामने आई बड़ी चूक, जानिए क्या है मामला