2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भगवान गणेश जी दिन में खा रहे आम, शाम को हल्के भोजन के साथ ले रहे कुल्फी

मंदिरों में सुबह आम का पना, केसरिया ठंडाई, दही, मिल्क रोज और शाम के समय हल्के भोजन के साथ कुल्फी का भोग लग रहा है।

2 min read
Google source verification
Ganesh Temple sikar

Ganesh Temple sikar

सीकर. ज्येष्ठ माह की तपिश ने मंदिरों में भोग का मैन्यू भी बदल दिया है। मंदिरों में खीर पुड़ी की बजाए शीतल पेय का भोग लगाया जा रहा है। शहर के मंदिरों में सुबह आम का पना, केसरिया ठंडाई, दही, मिल्क रोज और शाम के समय हल्के भोजन के साथ कुल्फी का भोग लग रहा है।

READ : जहर खाकर इस पुलिस थाने में पहुंची महिला कांस्टेबल, सीढिय़ों में कदम रखते ही उड़ा दिए सबके होश


मंदिरों में आने वाले भक्तों को भोग के बाद छाछ का प्रसाद बांटा जा रहा है। मंदिरों में अलसुबह आरती हो रही है। तेज गर्मी के कारण दोपहर में मंदिर के पट बंद रखे जा रहे हैं। मंदिरों की प्रतिमाओं के आगे भी कूलर, पंखे व एयर कंडीशनर लगाए जा रहे हैं।


श्रीगोपीनाथ मंदिर : ऋतु के अनुसार बदला भोग
सुभाष चौक स्थित श्रीगोपीनाथ मंदिर के महंत कैलाश पुजारी ने बताया कि गर्मी बढऩे के साथ भोग में बदलाव किया गया है। सुबह मंदिर में तरबूज, खरबूज और अंगूर जैसे ऋतु फल का भोग लगाया जा रहा है। भोग लगाने के बाद प्रसाद का वितरण किया जा रहा है।

गणेशजी को आम रस और बालाजी को छाछ
फतेहपुरी गेट स्थित गणेश मंदिर में सुबह व शाम आम का रस भक्तों को बांटा जा रहा है। मंदिर महंत पवन पुजारी ने बताया कि गणेशजी को रिझाने के लिए हल्के रसदार फल का भोग लगा रहे हैं। पुराना दूजोद गेट के फतेह बालाजी मंदिर के पंडित दिनेश मिश्रा ने बताया कि गर्मी के कारण भक्त अलसुबह आरती के लिए आ रहे हैं और मंदिर की सजावट शीतल प्रकृति के ऋतु पुष्प जैसे केवड़ा, मोगरा लगाया जा रहा है। इसके अलावा ठाकुरजी को मलमल और सूती वस्त्रों से बनी पोशाक पहनाई जा रही है।

चार वर्ष का टूटा रिकार्ड. तापमान 44 के पार


सीकर। शेखावाटी में भीषण गर्मी का दौर जारी है। मंगलवार को सुबह से झुलसा देने वाली तेज गर्मी पड़ी। सुबह से शाम तक सूरज की भृकुटी तनी रही और तेवर कम नहीं हुए। सूरज की तेज किरणों के आगे राहगीर पानी मांगते नजर आए। दोपहर में 7.3 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही गर्म हवाओं 'लू' ने लोगों को झुलसा दिया। वाहन चलाते समय तपन का अहसास हुआ। इससे अंचलवासियों की हालत खस्ता हो गई। शाम को तापमान अधिक होने से लोग परेशान हो उठे। फतेहपुर कृषि अनुसंधान केन्द्र पर अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया।


चार वर्ष का टूटा रिकार्ड

मौसम विज्ञानी ओमप्रकाश कालश ने बताया कि सीकर में 2014 में 42 डिग्री, 2015 में 43.6 डिग्री, 2016 में 41.6 डिग्री और 2017 में 39.7 डिग्री तापमान रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में तापमान में अधिकता रहेगी। इस दौरान चक्रवात या अंधड के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।