
प्रेमी करना चाहता था शादी इसलिए दोस्त के कहने पर छात्रा को ले गया होटल फिर...
सीकर.
होटल में छात्रा की हत्या के बाद युवक के आत्महत्या करने के मामले की कडिय़ां लगातार खुलती जा रही है। ओमप्रकाश को छात्रा का अपहरण कर शादी करने की सलाह उसके दोस्त ने दी थी। पुलिस सलाह देने वाले दोस्त को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उप अधीक्षक सौरभ तिवाड़ी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित पेवा गांव का निवासी दिनेश है। दिनेश ने ओमप्रकाश को कहा था कि वह छात्रा का अपहरण कर ले जाएगा तो वह उसकी शादी की व्यवस्था करवा देगा। उसने शादी के बदले 35 हजार रुपए खर्च होने की बात कही थी। ऐसे में दिनेश को युवक को दुष्पे्ररणा की सलाह देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।
Read More :
Updated on:
19 Mar 2019 07:17 pm
Published on:
19 Mar 2019 02:30 pm
