चूरू. महिला थाना पुलिस ने गुरुवार को एक जने के विरुद्ध घर में प्रेतात्मा का साया बताकर झाडफ़ूंक के नाम पर विवाहिता से दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया है। थानाधिकारी के मुताबिक गांव रिडख़ला निवासी आरोपी पप्पू नायक करीब 25 दिन पहले गांव बूंटिया निवासी पीडि़ता के घर गया। यहां उसने घर में प्रेतात्मा का साया बताते हुए अनहोनी होने का भय दिखाया।