13 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेरा बूथ मेरा गौरव की जगह वक्ताओं ने कसे तंज,कहा… मोदी ऐसी बड़ी बातें करते है जिससे मुहं में पानी तो आ जाता है, लेकिन पेट में कुछ भी नहीं पहुंचता

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व प्रदेश सह प्रभारी काजी निजामुदीन ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 56 इंच के सीने के साथ बड़ी बातें कहीं थी।

2 min read
Google source verification
mera booth mera gaurav

मेरा बूथ मेरा गौरव की जगह वक्ताओं ने कसे तंज,कहा... मोदी ऐसी बड़ी बातें करते है जिससे मुहं में पानी तो आ जाता है, लेकिन पेट में कुछ भी नहीं पहुंचता

सीकर/फतेहपुर. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व प्रदेश सह प्रभारी काजी निजामुदीन ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 56 इंच के सीने के साथ बड़ी बातें कहीं थी। मोदी ऐसी बड़ी बातें करते है जिससे मुहं में पानी तो आ जाता है, लेकिन पेट में कुछ भी नहीं पहुंचता है। उनके पास 56 इंच का सीना नहीं 56 इंच की जुबान है। देश को 56 इंच के सीने व जुबान की नहीं 56 इंच के दिल की जरूरत है। जिसमें सबके लिए स्थान हो। काजी शनिवार को सीकर व फतेहपुर विधानसभा में मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज नेहरू परिवार की तुलना की जा रही है। नेहरू परिवार ने जो त्याग देश के लिए किया है कोई क्या मुकाबला कर सकता है। काजी ने केन्द्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने कोई भी काम नहीं किया। उन्होंने कहा कि जिस चीन व पाकिस्तान को सबक सिखाने की बात मोदी ने चुनावों पहले कहीं थी, अब लगातार चीन जा रहे है। उन्होंने कहा कि सिर्फ बातों से युवाओं को रोजगार, किसानों को आय दुगुनी नहीं होने वाली है।

हम कांग्रेेस के साथ है, जिसे भी टिकट मिले उसे जिताना है
देहात ब्लॉक अध्यक्ष के नेतृत्व में धोली सती के पास आयोजित कार्यक्रम पूर्व विधायक हाकम खान की ओर से रखा गया था। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हाकम अली खान ने कहा कि हम कांग्रेसी है, कार्यक्रम चाहे कितने भी हो हम सबको कांग्रेस को मजबूत करना है। उक्त कार्यक्रम में पूर्व सांसद शंकर सिंह पन्नू, पीसीसी सचिव आरसी चौधरी, इंद्राज गुर्जर, जिलाध्यक्ष पीएस जाट, यूथ कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष फूल सिंह ओला, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष सुधीर ओला, रामगढ़ नगर पालिकाध्यक्ष मुज्जमिल भाटी बतौर विषिष्ट अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम को विद्याधर बगडिय़ा सहित कई स्थानीय नेताओं ने संबोधित भी किया।


कांग्रेस को मजबूत बनाने का आह्वान
पूर्व गृह राज्यमंत्री वीरेन्द्र बेनीवाल ने कहा कि बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की टीम मजबूत करनी होगी। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की जनता सरकार से दुखी है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव आरसी चौधरी ने भी प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। पूर्व राज्यसभा सांसद अश्क अली टांक ने कहा कि फतेहपुर की संस्कृति गंगा जमनी तहजीब है। यहां पर हिन्दू मुस्लिम की एकता का बड़ा उदाहरण है। विधायक नंद किशोर महरिया ने कहा कि सरकार सिर्फ जुमलेबाजी कर रही है।


अलग-अलग स्थानों पर स्वागत
नेताओं ने स्वागत के बहाने शक्ति प्रदर्शन भी किया। रघुनाथपुरा में पीसीसी सचिव मोहम्मद शरीफ ने काजी निजामुदीन, सचिव इन्द्राज गुर्जर, शंकर पन्नू, जिलाध्यक्ष पीएस जाट आदि का स्वागत समारोह रखा। स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में भीड़ जुटी। इस दौरान काजी निजामुदीन ने आएं हुए लोगों को संबोधित किया। वहीं यूथ कांग्रेस के महासचिव हसन खां रोलसाहबसर के नेतृत्व में बुधगिरी मढ़ी पर कार्यकर्ताओं ने काजी निजामुदीन व अन्य अतिथियों का स्वागत किया। निमावत स्कूल के पास एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने विनोद फगेडिय़ा के नेतृत्व में स्वागत किया। इधर, कांग्रेस नेता राजेन्द्र झूरिया का कहना है कि कार्यकर्ताओं की भावनाओं का पार्टी को सम्मान करना होगा।


टिकट वितरण समारोह नहीं है यह
धोली सती मंदिर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्याधर बगडिय़ा ने विधानसभा चुनावों की टिकट पर बात बोलना शुरू किया, इतने में मंच पर बैठे इंद्राज गुर्जर व काजी निजामुदीन ने कहा कि यह बात बंद करने में करना, यहां बूथ की बात करो। इसके बाद भी बगडिय़ा ने कहा कि फतेहपुर की जनता बाहरी प्रत्याषी को स्वीकार नहीं करेगी। इस पर बोलते हुए प्रभारी काजी ने कहा कि यह टिकट वितरण समारोह नहीं है। इसमें यह चर्चा होनी चाहिए कि कांग्रेस कैसे मजबूत हो।