1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विधायक झाबर सिंह खर्रा को छात्राओं ने बताई बेहद गंभीर समस्या, कहा ये…

विधायक साहब, विद्यालय में बालिकाओं के लिए सुविधाएं नहीं है। बालिकाएं शौच करने कहां जाएं?
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीकर

•

image

Vishwanath Saini

•

Updated: 5 Apr 2018, 6:00 PM IST

MLA Jhabar Singh Khara

मूंडरू. विधायक साहब, विद्यालय में बालिकाओं के लिए सुविधाएं नहीं है। बालिकाएं शौच करने कहां जाएं? यह मांग कस्बे की शहीद भैंरूराम राजकीय माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने विधायक कोष से बनने वाले बरामदों के शिलान्यास समारोह में विधायक झाबर सिंह खर्रा के समक्ष रखी। छात्राओं ने विधायक खर्रा को बताया कि विद्यालय में बालिकाओं के लिए शौचालय का अभाव है। जो शौचालय बने है वे बहुत जीर्णशीर्ण हो चुके हैं। इस पर विधायक खर्रा ने बालिकाओं के लिए आधुनिक शौचालय जल्दी बनवाने का आश्वासन दिया। विधायक खर्रा ने कहा कि संस्कारों के बिना शिक्षा का मानव जीवन में कोई महत्व नहीं है। सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता सुरेन्द्र कड़वासरा ने बताया कि विद्यालय में विधायक निधि से 51.21 लाख की लागत से बरामदों का निर्माण कार्य कराया जाएगा। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक गोपाल सिंह शेखावत व ग्रामीणों ने खर्रा के समक्ष विद्यालय को क्रमोन्नत कराने की मांग रखी।

CM Sikar Visit : मुख्यमंत्री के सामने कार्यकर्ताओं का ये दर्द आ गया जुबां पर तो कई नेताओं की कुर्सी पड़ जाएगी खतरे में


सिरस्या अध्यक्ष, जैदिया मंत्री बने

श्रीमाधोपुर. अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस की कार्यकारिणी का गठन बुधवार को प्रदेशाध्यक्ष किशन लाल जैदिया की अध्यक्षता में किया गया जिसमें पार्षद राजेश कुमार सिरस्या को अध्यक्ष व निर्मल कुमार जैदिया को मंत्री बनाया गया है। प्रदेश उपाध्यक्ष नारूराम ढिकिया ने बताया कि सफाई मजदूरों की मिटिंग बुलाकर कार्यकारिणी गठित की गई जिसमें रामकिशोर बींवाल को उपाध्यक्ष, हरिनाराण जैदिया को उपमंत्री, श्रवण कुमार गुजराती को संगठनमंत्री, मुकेश ािरस्या को कोषाध्यक्ष, अशोक कुमार सिरस्या को सचिव, मनोज बींवाल को प्रचारमंत्री, कैलाश बींवाल को विधि सलाहकार, रामदीन जैदिया को संरक्षक, पूरणमल जैदिया को संयोजक, घनश्याम जैदिया, पूरणमल बींवाल, सुनिल बींवाल व महेन्द्र बींवाल को सदस्य बनाया गया है।


इस शातिर महिला ने नौकरी पाने के लिए पति और सरकार को ऐसे दिया धोखा, जानकर आप के भी उड़ जायेंगे होश