23 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मानसून: शेखावाटी में जुलाई के तीसरे हफ्ते जमकर हो सकती है बारिश

सीकर में 48 घंटे बाद दस्तक देगा मानसून, पिछले एक पखवाड़े से ठहरे मानसून को आगे बढ़ाने के लिए स्थितियां अनूकुल होने लगी है। प्रदेश सहित शेखावाटी में अगले 48 घंटे बाद मानसून के सक्रिय होने की उम्मीद है।
less than 1 minute read
Google source verification

सीकर

image

Ashish Joshi

Jul 07, 2021

मानसून: शेखावाटी में जुलाई के तीसरे हफ्ते जमकर हो सकती है बारिश

मानसून: शेखावाटी में जुलाई के तीसरे हफ्ते जमकर हो सकती है बारिश

सीकर. पिछले एक पखवाड़े से ठहरे मानसून को आगे बढ़ाने के लिए स्थितियां अनूकुल होने लगी है। प्रदेश सहित शेखावाटी में अगले 48 घंटे बाद मानसून के सक्रिय होने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून के दस जुलाई से आगे बढऩे लगेगा। ऐसे में जुलाई माह के तीसरे हफ्ते में प्रदेश में अच्छी झमाझम होने के संकेत मिल रहे हैं। इस बीच प्रदेश के कुछ जिलो में छिटपुट बारिश हो सकती है। सीकर में मंगलवार को तापमान फिर बढ़ा और उमस और गर्मी का जोर रहा। दोपहर बाद आंशिक बादल छाए और बादलों की गर्जना सुनाई दी। पूर्वी हवाएं चलने से शाम को मौसम सुहाना रहा। फतेहपुर में अधिकतम तापमान डिग्री 39 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया। सीकर में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री, चूरू में न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री रहा।

---------------
पशुचारे की चिंता, बढ़े भाव
खरीफ सीजन में बारिश आधारित फसलों की बुवाई की जाती है। खुद के अनाज सहित पशुओं के लिए प्रमुख फसल बाजरे की बुवाई बारानी खेतों में होती है। बाजरे की बुवाई समय पर हो जाए तो वर्ष भर पशुओं को चारे की किल्लत से रूबरू नहीं होना पड़ता है। वहीं खुद के खाने लायक अनाज भी हो जाता है। प्रगतिशील किसान शिशुपाल सिंह के अनुसार इस बार बारिश नहीं होने से पशु चारा कडबी के भाव बढ़ रहे हैं। चारागाहों में घास खत्म होती जा रही है। समय पर बारिश नहीं हुई तो मनुष्यों के लिए अनाज के दूसरे विकल्प मिल जाएंगे लेकिन पशुओं का क्या होगा।

बड़ी खबरें

View All

सीकर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग