6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हॉकी मैच खेलकर मनाया राष्ट्रीय खेल दिवस

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification

सीकर

image

Jyoti Patel

Aug 29, 2018

rajasthan news

हॉकी मैच खेलकर मनाया राष्ट्रीय खेल दिवस

बावड़ी/सीकर. ग्राम पंचायत बावड़ी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं हॉकी सांई सेन्टर के मैदान पर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया। इस कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने मेजर ध्यानचंद की छाया फोटो पर पूजा अर्चना की। प्रवक्ता रामशरण जांगिड़ ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य केशर राम और मुख्य अतिथि शिवदयाल सिंह बगडिय़ा ने की। अभियन्ता सतर्कता सीकर राम लाल सिंह ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा की खिलडिय़ों को विश्वास के साथ खेलना चाहिए और हिम्मत नहीं हारनी चाहिए। साथ हिन् उन्होंने कहा की खेल से शरीर स्वस्थ रहता है।

इसी दौरान विद्यालय के छात्र- छात्रा हॉकी खिलाडिय़ों के बीच मैच का आयोजित किया गया। जिसके नतीजे २-२ से बराबर रहे। द्वितीय मैच कॉलेज और स्कूल छात्रों के बीच हुआ। इसका परिणाम भी ३-३ से बराबर रहा । कार्यक्रम के दौरान में अतिथियों ने विजेता खिलाडिय़ों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। साथ ही साथ खिलाडिय़ों को फल वितरण भी किए गए । इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि सांवतराम योगी, संतोष पारीक एवं पीटीआई रविन्द्र पाल सिंह, चौथमल मोगा, प्रकाश चन्द, मुकेश कुमार, विकास कुमार, अर्जुन लाल देवन्दा, निर्मला सहित अन्य लोग मौजूद थे । इसी तरह राउमावि ठीकरिया, राउमावि. मलिकपुर, राउमावि. लाखनी, राउप्रावि. खाल्डा जोहड़ा बावड़ी में खेल दिवस पर प्रतियोगिताएं हुई।

Read more : वसुंधरा सरकार ने चुनाव से पहले खेला बड़ा सियासी दांव, इस परियोजना से हटाई पूर्ववर्ती गहलोत सरकार की लगाई रोक

Read more : मोदी राज में पेट्रोलियम कंपनियों को लूट की छूट: झूठा है कच्चा तेल महंगा होने का बहाना, क्रूड पहले से सस्ता फिर भी क्यों पेट्रोल —डीजल महंगे

Read more : खुशखबरी : अलवर से दिल्ली के बीच चलेगी तेज रफ्तार वाली रैपिड रेल, मात्र इतने मिनटों में पूरा होगा सफर

Read more : जन्माष्टमी से पहले प्रभु गोविन्द देव जी के दरबार में छाई रौनक,कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुति देकर प्रभु को रिझाया