10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रहस्यमयी ढंग से लापता हो गया सीकर का ये व्यापारी, लास्ट कॉल इस महिला को किया

छावनी निवासी रेडिमेड व्यवसायी दिल्ली जाते समय रास्ते में लापता हो गया। परिजनों ने युवक की गुमशुदगी कोतवाली थाने में दर्ज करवाई है।

less than 1 minute read
Google source verification
Neemkathana

नीमकाथाना. छावनी निवासी रेडिमेड व्यवसायी रविवार सुबह दिल्ली जाते समय रास्ते में लापता हो गया। परिजनों ने युवक की गुमशुदगी कोतवाली थाने में दर्ज करवाई है। मामले के अनुसार छावनी निवासी पवन मोदी की रामलीला मैदान में रेडिमेड कपड़ों की दुकान है, जो रविवार सुबह दिल्ली से सामान लाने की बात कहकर घर से निकला था। सुबह दस बजे युवक ने अपनी पत्नी से बात की। उसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। रात तक युवक के घर नहीं पहुंचने व मोबाइल बंद आने पर परिजनों को चिन्ता हुई तब उन्होंने युवक की तलाश की पर कोई पता नहीं लगा। परिजनों ने सोमवार शाम को कोतवाली थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। थानाधिकारी उदयसिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है, युवक की तलाश के लिए मोबाइल लोकेशन व कॉल डिटेल की जांच की जा रही है।