बारिश के दिनों में ट्रेनें लेट होती हैं, लेकिन चेतक एक्प्रेक्स पिछले कई माह से अपने निर्धारित समय से करीब एक घंटे की देरी से स्टेशन पर पहुंच रही है। ऐसे में यात्रियों को रात को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ट्रेन लेट होने के चक्कर में कई यात्री बस में सफर करने की सुविधा को ज्यादा अच्छा महसूस करने लगे हैं। ट्रेन लेट आने के विरोध में रेल सलाहकार समिति के सदस्यों ने कई बार अधिकारियों को ज्ञापन देकर समस्या से अवगत करवा दिया, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हो पाया।