scriptRajasthan Election 2018 : शेखावाटी की इन 10 सीटों पर त्रिकोणीय और 10 पर आमने-सामने की टक्कर | Rajasthan Assembly election 2018 Ground Report of Shekhawati | Patrika News

Rajasthan Election 2018 : शेखावाटी की इन 10 सीटों पर त्रिकोणीय और 10 पर आमने-सामने की टक्कर

locationसीकरPublished: Nov 23, 2018 11:49:05 am

Submitted by:

vishwanath saini

Rajasthan Election 2018 की तस्वीर साफ, 276 प्रत्याशी रण में, 32 बाहर, सीकर में 5, चूरू में 2 व झुंझुनूं में 3 सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला, चूरू जिले की रतनगढ़ सीट पर बन रहा है चतुष्कोणीय मुकाबला

election news

Rajasthan Assembly election 2018

सीकर. Rajasthan Legislative Assembly election, 2018 में नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शेखावाटी के रण में योद्धाओं की तस्वीर साफ हो गई है। कुल 21 विधानसभा सीटों में से 10 सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला चुनाव को रोचक बनाएगा। वहीं, 10 सीटों पर कांग्रेस व भाजपा के प्रत्याशियों में आमने-सामने की टक्कर देखने को मिलेगी। चूरू जिले की रतनगढ़ सीट पर मुकाबला चतुष्कोणीय बन रहा है।

 


Rajasthan : भाजपा-कांग्रेस ने जाटों पर लगाई सबसे बड़ी बाजी, जानिए कौनसी जाति कितनी जिताऊ?

 

 

बड़ी बात यह है कि राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 सीकर जिले में पांच सीटें , चूरू में दो व झुंझुनूं में तीन सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबले की तस्वीर उभर रही है। ऐसे में कई जगह पार्टी के बागी तो कई जगह अन्य दलों के प्रत्याशी वोट बैंक में सैंध लगाएंगे। शेखावाटी की तस्वीर साफ होने के बाद कुल 21 विधानसभा सीटों पर 276 प्रत्याशी रण में डटे है। सीकर में 106, चूरू में 78 व झुंझुनूं के 92 प्रत्याशी शामिल हैं।

 

 

सीकर: यूं होगा योद्धाओं में मुकाबला

 

सीकर : Sikar Assembly Constituency


यहां पिछले चुनाव की तरह त्रिकोणीय मुकाबला होगा। भाजपा के रतन जलधारी, कांग्रेस के राजेन्द्र पारीक और रालोपा के वाहिद चौहान मैदान में है।


दांतारामगढ़ : Dantaramgarh Assembly Constituency


यहां इस बार भाजपा के हरीश कुमावत, कांग्रेस के चौधरी वीरेन्द्र सिंह और माकपा के अमराराम सहित अन्य मैदान में है। वोटों की गणित के बीच यहां मुकाबला त्रिकोणीय बन गया है।


खंडेला : Khandela Assembly Constituency


कांग्रेस से टिकट कटने के बाद मैदान में कूदे पूर्व केन्द्रीय महादेव सिंह खंडेला ने मुकाबले को रोचक बना दिया है। यहां भाजपा के बंशीधर बाजिया और कांग्रेस के सुभाष मील मैदान में है।


धोद : Dhod Assembly Constituency


यहां पिछले चुनाव की तरह त्रिकोणीय मुकाबला है। कांग्रेस के परसराम मोरदिया, भाजपा के गोरधन वर्मा और माकपा के पेमाराम के बीच त्रिकोणीय मुकाबला दिखाई देगा। पेमाराम यहां से एक बार विधायक भी रहे है।


नीमकाथाना : Khandela Assembly Constituency


यहां कांग्रेस के बागी रमेश खंडेलवाल ने मुकाबले को रोचक बना दिया है। भाजपा के प्रेमसिंह बाजौर और कांग्रेस के सुरेश मोदी मैदान में है। रमेश खंडेलवाल यहां से विधायक रहे हैं।

 

इन योद्धाओं में सीधी टक्कर

 

लक्ष्मणगढ़ : Laxmangarh Assembly Constituency

 

भाजपा के दिनेश जोशी और कांग्रेस के गोविन्द सिंह डोटासरा के बीच सीधी टक्कर।


श्रीमाधोपुर : sharimadhopur Assembly Constituency

 

भाजपा के झाबर सिंह खर्रा और कांग्रेस के दीपेन्द्र सिंह के बीच सीधी टक्कर।

 


फतेहपुर : Fatehpur Assembly Constituency

 

भाजपा की सुनीता कड़वासरा और कांगे्रस के हाकम अली के बीच सीधी टक्कर।

 

चूरू: यूं होगा योद्धाओं में मुकाबला


रतनगढ़ : Ratangarh Assembly Constituency


यहां चतुष्कोणीय मुकाबला दिखाई देगा। बसपा छोडकऱ भाजपा में आए अभिनेष महर्षि भाजपा के प्रत्याशी हैं। वहीं कांग्रेस ने पार्टी के नए चेहरे के रूप में जिलाध्यक्ष भंवरलाल पुजारी को मैदान में उतारा है। इसके अलावा राजकुमार रिणवा व पूसाराम गोदारा के मैदान में होने से मुकाबला चतुष्कोणीय हो गया है। राजकुमार रिणवा लगातार तीन बार विधायक चुने गए।


सादुलपुर : Sadulpur Assembly Constituency


यहां इस बार भी त्रिकोणीय मुकाबला होगा। भाजपा के रामसिंह कस्वा, कांग्रेस की कृष्णा पूनिया और बसपा के मनोज न्यांगली ताल ठोके हुए हैं। यहां पिछले चुनाव में नजदीक के मुकाबले में बसपा ने भाजपा की कमला कस्वा को पराजित किया था। अब भाजपा ने चेहरा बदलकर रामसिंह कस्वा को मैदान में उतारा है। वे सांसद भी रह चुके हैं। जबकि कांग्रेस ने फिर से कृष्णा पूनिया पर दावं खेला है। वहीं बसपा से मनोज न्यांगली डटे हुए हैं।

 

तारानगर : Taranagar Assembly Constituency


कांग्रेस ने सांसद रह चुके नरेन्द्र बुडानिया और भाजपा ने पार्षद राकेश जांगिड़ पर भरोसा किया है। उधर, डा. सी.एस बैद बागी के रूप में मैदान में हैं। ऐसे में त्रिकोणीय मुकाबला होगा। पूर्व विधायक बैद यहां ब्राह्मण, बनियों और ओसवाल के वोट बैंक में सेंध लगाएंगे।

 

इन योद्धाओं में सीधी टक्कर


चूरू : churu Assembly Constituency

यहां भाजपा के राजेन्द्र राठौड़ और काांग्रेस के रफीक मंडेलिया प्रमुख दावेदार हैं।

 

सरदारशहर : Sardarshahar Assembly Constituency

कांग्रेस ने पुराने चेहरे भंवरलाल शर्मा और भाजपा ने अशोक पींचा पर भरोसा कर उन्हें फिर मैदान में उतारा है।
सुजानगढ़: कांग्रेस से भंवरलाल मेघवाल और भाजपा से खेमाराम मेघवाल चुनाव मैदान में है।

 

झुंझुनूं : यूं होगा योद्धाओं में मुकाबला


खेतड़ी: Khetri Assembly Constituency

यहां त्रिकोणीय संघर्ष दिखाई देगा। भाजपा से धर्मपाल गुर्जर और कांग्रेस से डा. जितेन्द्र सिंह को मौका मिला है। साथ ही बसपा से पूरणमल सैनी ने ताल ठोकी है, जो अभी विधायक भी हैं।

 

उदयपुरवाटी: udaipurwati Assembly Constituency

BJP से शुभकरण चौधरी और कांग्रेस से भगवानाराम सैनी मैदान में हैं। उधर, बसपा ने राजेन्द्र गुढा पर दावं खेला है। गुढा एक बार मंत्री भी रह चुके हैं।

 

नवलगढ़ : Nawalgarh Assembly Constituency

यहां भाजपा ने रवि सैनी और कांग्रेस ने राजकुमार शर्मा को मौका दिया है। उधर, रालोपा ने प्रतिभा सिंह को मैदान में उतारा है। प्रतिभा सिंह भी विधायक रह चुकी हैं।

 

इन योद्धाओं में सीधी टक्कर


झुंझुनूं: Jhunjhunu Assembly Constituency
कांग्रेस से बृजेन्द्र ओला और भाजपा से राजेन्द्र भाम्बू


पिलानी: Pilani Assembly Constituency
कांग्रेस से जेपी चंदेलिया और भाजपा से कैलाश मेघवाल


सूरजगढ़: Surajgarh Assembly Constituency
कांग्रेस से श्रवण कुमार और भाजपा से सुभाष पूनिया


मंडावा: Mandawa Assembly Constituency
भाजपा से नरेन्द्र कुमार खींचड़ और कांग्रेस से रीटा चौधरी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो