4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Election Result 2018 live : सीकर में मतगणना शुरू, सबसे पहले इनका चलेगा किसको जिताया

Rajasthan Election 2018 Result Live Update from SK College Sikar
2 min read
Google source verification
rajasthan election 2018 counting start in sikar sk college

rajasthan election 2018 counting start in sikar sk college

सीकर. राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 (Rajasthan Election 2018 Result) के लिए डाले गए मतों की गिनती आज की जा रही है। सीकर के एसके कॉलेज में सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गई है। सबसे पहले डाकमत पत्र गिने जाएंगे। ऐसे में ईवीएम से पहले डाकमत पत्रों का पता चलेगा कि उन्होंने किस प्रत्याशी को जिताया और किसको हराया है।

READ MORE: Rajasthan Election Result LIVE Update


जनता के वोटों से चुने जाने वाले प्रत्याशियों के ईवीएम में बंद भाग्य और सूबे की सरकार का फैसला मंगलवार को होगा। राज्य की 15 वीं विधानसभा के गठन के लिए जिले से आठ विधायक चुने जाएंगे। उधर, सोमवार को प्रत्याशियों के साथ उनके समर्थकों की भी सांसें अटकी रही। लोग दिनभर कयास और जीत-हार के आंकड़ों में उलझे रहे। मंगलवार दोपहर बाद पर्दे से पटाक्षेप हो जाएगा।

सुरक्षा: तैनात होंगे 600 जवान
मतगणना के लिए एसके कन्या कॉलेज के अलावा बजरंग कांटा से कल्याण सर्किल तक सुरक्षा के मजबूत इंतजाम रहेंगे। पुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन शर्मा ने बताया कि मतगणना स्थल पर 600 पुलिसकर्मियों की नियुक्ति की हैं। 300 पुलिसकर्मी मतगणना स्थल पर रहेंगे तो 300 पुलिसकर्मी महाविद्यालय के बाहर तैनात रहेंगे। वहीं 40 से अधिक पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहेंगे।

धारा 144 लागू, तत्काल विजय जुलूस नहीं
आचार संहिता के चलते मंगलवार को भी जिलेभर में आचार संहिता रहेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर नरेश कुमार ठकराल ने बताया कि चुनाव परिणाम के बाद विजयी उम्मीदवारों द्वारा कोई भी जुलूस नहीं निकाला जाएगा।

आज ऐसे रहेगी यातायात व्यवस्था
पैदल भी दूसरे रास्ते से जाना बेहतर
सीकर शहर के लोग मंगलवार को आवश्यक कार्य होने पर ही बाहर निकले। चौपहिया वाहन लेकर निकले तो जाम में फंस सकते हैं। वजह है कि मतगणना के कारण सिल्वर जुबली रोड पूरी तरह बंद रहेगी। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस रोड से जुड़ी सभी गलियों को भी बैरिकेटिंग कर बंद कर दिया गया है। वहां पर तडक़े पांच बजे से ही पुलिस जाब्ता तैनात रहेगा। ऐसे में वाहन स्टेशन रोड, जाट बाजार होते हुए रोडवेज डिपो की तरफ आ सकेगे।

यहां रहेगा ज्यादा जाम
सिल्वर जुबली रोड पर आवागमन बंद रहने से कल्याण सर्किल, कलक्ट्रेट, नवलगढ़ रोड पुलिया, स्टेशन रोड, बजरंग काटा क्षेत्र में जाम की स्थिति ज्यादा रहेगी। मतगणना पूरी होने के बाद सिल्वर जुबली रोड पर यातायात शुरू कर दिया जाएगा, लेकिन परिणाम आने के बाद प्रत्याशियों के समर्थकों की भीड़ और विजयी जुलूस का भी यातायात पर प्रभाव पड़ेगा।

पैदल आवागमन भी रहेगा बंद
मतगणना के दौरान श्री कल्याण अस्पताल से पुलिस लाइन तक पैदल आवागमन पर भी प्रतिबंध रहेगा। इस मार्ग पर पासधारी ही जा सकेंगे। कल्याण महाविद्यालय के गेट नंबर एक से मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक, ऑब्जर्वर व मतगणना के लिए नियुक्त अन्य प्रकोष्ठो के कार्मिक जा सकेंगे। गेट नंबर दो से चुनाव लडऩे वाले अभ्यर्थी, चुनाव व मतगणना अभिकर्ताओं को प्रवेश दिया जाएगा। गेट नंबर तीन से रिटर्निंग अधिकारी व सहायक रिटर्निंग अ धिकारी के कार्मिकों को प्रवेश दिया जाएगा। गेट नंबर 5, 6 व सात से तय वाहनों का प्रवेश हो सकेगा।

जाम से जूझता रहा शहर
सीकर शहर में जाम बड़ी समस्या बन गया है। सोमवार को भी शहर की जनता जाम से जूझती रही। शहर के सिल्वर जुबली रोड, कलक्ट्रेट, नवलगढ़ पुलिया और बजरंग कांट क्षेत्र में दिनभर जाम की स्थिति रही। दिनभर वाहन रेंग कर चले।