5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चुनावी माहौल में संभल कर करें सोशल मीडिया पर पोस्ट, राजस्थान में यहां युवक को कमेंट करना पड़ा भारी

चुनावी माहौल में संभल कर करें सोशल मीडिया पर पोस्ट, राजस्थान में यहां युवक को कमेंट करना पड़ा भारी  
less than 1 minute read
Google source verification

सीकर

image

rohit sharma

Nov 28, 2018

Man beaten due to Comment on social media

Man beaten due to Comment on social media

सीकर।

राजस्थान पूरी तरह से चुनावी रंग में रंग चुका है। प्रदेश में चुनावी तैयारियां परवान पर हैं और सोशल मीडिया पर जोरों-शोरों से प्रचार चल रहा है। वहीं प्रदेश में सोशल मीडिया पर चुनाव को लेकर कमेंट करने पर युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आ रहा है।

सीकर के रानोली कस्बे में बुधवार को विधानसभा चुनाव को लेकर सोशल मीडिया पर की गई एक पोस्ट पर कमेंट कर देने पर एक युवक के साथ मारपीट की घटना हुई।घायल युवक को क्षेत्र के पलसाना अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे सीकर रैफर कर दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर विधानसभा चुनाव को लेकर एक पोस्ट डाली थी। इस पर दाता रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में करवाए गए विकास कार्यों को लेकर रानोली निवासी गजानन ने कुछ कमेंट कर दिए। बाद में इसको लेकर रानोली निवासी बीरबल यादव ने पहले तो सोशल प्लेटफार्म पर जवाबी कमेंट किए और बाद में फोन पर गजानंद को अपने पास बुला कर उसके साथ मारपीट की। जिससे युवक घायल हो गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच घायल युवक को पलसाना अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद युवक को सीकर रैफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।