5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रीट चयनित बेरोजगारों के लिए अच्छी खबर, शिक्षा विभाग ने जारी की यह सूची

प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होते ही रीट चयनित बेरोजगारों की नौकरी की राह खुलती हुई नजर आ रही है।
2 min read
Google source verification

सीकर

image

kamlesh sharma

Dec 28, 2018

reet

सीकर। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होते ही रीट चयनित बेरोजगारों की नौकरी की राह खुलती हुई नजर आ रही है। द्वितीय लेवल की प्रतीक्षा सूची के चयनितों को अब शिक्षा विभाग ने जिला आवंटन कर दिया है। इसी महीने चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन का कलैण्डर भी जारी होने की संभावना है। दस्तावेज सत्यापन के बाद स्कूल आवंटन व पदस्थापन की कार्रवाई होगी। प्रांरभिक शिक्षा विभाग ने तीन हजार से अधिक चयनित अभ्यर्थियों को जिला आवंटन किया है। गौरतलब है कि पिछले दिनों कांग्रेस ने सत्ता संभालते ही द्वितीय लेवल में पहली प्रतीक्षा सूची जारी की थी।

प्रथम लेवल के मामले में नौ जनवरी को सुनवाई
रीट प्रथम लेवल के चयनित अभ्यर्थियों के मामले में नौ जनवरी को सुनवाई होनी है। इस कारण प्रदेश के 26 हजार चयनित बेरोजगारों की नियुक्ति की राह अटकी हुई है। चयनित अभ्यर्थियों की स्कूल आवंटन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। लेकिन मामला न्यायालय में विचाराधीन होने के कारण नियुक्ति नहीं मिल सकी है।


द्वितीय लेवल: सभी को मिली नियुक्ति, गणित-विज्ञान के विशेष शिक्षकों को इंतजार

द्वितीय लेवल की प्रथम सूची में शामिल अभ्यर्थियों को नौकरी मिल चुकी है। इस महीने तक प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों को भी नियुक्ति मिलने की संभावना है। वहीं विशेष शिक्षा में गणित-विज्ञान विषय के शिक्षकों को छोड़कर सभी को नियुक्ति मिल चुकी है। इस मामले में न्यायालय से स्टे होने के कारण गणित-विज्ञान के चयनितों को नियुक्ति का इंतजार है।


फर्स्ट ग्रेड की तिथि बढ़ाने की मांग
राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर होने वाली फर्स्ट ग्रेड भर्ती परीक्षा में पदों की बढ़ोतरी कर परीक्षा तिथि आगे बढ़ाने की मांग को लेकर बेरोजगारों का आंदोलन लगातार बढ़ता जा रहा है। बेरोजगारों का कहना है कि द्वितीय श्रेणी परीक्षा के बाद इस परीक्षा का कार्यक्रम घोषित कर दिया। इस कारण युवाओं को तैयारी के लिए काफी कम समय मिला है। इसलिए नए सिरे से पदों की गणना कर परीक्षा की तिथि घोषित की जाए।