6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान की राजनीति में शेखावाटी का रहा है सबसे बड़ा कद, यह रहा सबूत

shekhawati political history : राजस्थान की राजनीति में शेखावाटी के नेताओं ने अपनी अलग पहचान बनाई है।
2 min read
Google source verification
bjp  Congress

BJP INC

सीकर.

राजस्थान की राजनीति में शेखावाटी के नेताओं ने अपनी अलग पहचान बनाई है। भाजपा हो या कांग्रेस। दोनों ही दलों में प्रदेश की कमान इन तीन जिलों के नेताओं के हाथ में कई बार रही है। राजस्थान में भाजपा व कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्षों की सूची खंगाले तो अब तक सात से ज्यादा प्रदेशाध्यक्ष शेखावाटी के सीकर, चूरू व झुंझुनूं जिले से रहे हैं। प्रदेश में पिछली सरकार के कार्यकाल में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी शेखावाटी के नेताओं के पास थी तो अब वर्तमान भाजपा सरकार में भी प्रदेश भाजपा की कमान शेखावाटी के नेता के हाथों में आ गई है।


माथुर से शुरू हुआ सफर, सैनी तक पहुंचा
भारतीय जनता पाटी की स्थापना के दौरान ही प्रथम प्रदेशाध्यक्ष बनने का मौका सीकर के जगदीश प्रसाद माथुर को मिला। राज्यसभा सदस्य रहे माथुर 1980 से 1981 तक प्रदेशाध्यक्ष का पद संभाला। इसके बाद चूरू से हरिशंकर भाभड़ा को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली। वे 1981 से 1986 तक प्रदेशाध्यक्ष रहे।


भाभड़ा भाजपा की सरकार में उप मुख्यमंत्री भी रहे हैं। इसके बाद भाजपा की सरकार के दौरान वर्ष 2006 से 2008 तक चूरू के महेशचन्द्र शर्मा को प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया। अब फिर से शेखावाटी पर विश्वास जताते हुए सीकर के मदनलाल सैनी को भाजपा ने प्रदेशाध्यक्ष की कप्तानी सौंपी है।

प्रदेश कांग्रेस में भी रहा है नेताओं का वर्चस्व
शेखावाटी का वर्चस्व भाजपा में नहीं कांग्रेस में भी प्रबल रहा है। कांग्रेस पूर्व प्रदेशाध्यक्ष चन्द्रभान का रिश्ता भी शेखावाटी की माटी से है। इसी तरह दांतारामगढ़ विधायक चौधरी नारायण सिंह भी प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष रहे हंै।

चौधरी ने पिछले कांग्रेस के कार्यकाल में किसान आयोग का जिम्मा संभाला था। इसी तरह मंडावा से कांग्रेस नेता चौधरी रामनारायण चौधरी के पास भी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की कमान रही थी। लक्ष्मणगढ़ के पूर्व विधायक परसराम मोरिदया भी प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रह चुके हैं।


देश से प्रदेश के सर्वोच्च पद तक

शेखावाटी के राजनेताओं को वर्चस्व देश व प्रदेश के सर्वोच्च पद तक रहा है। पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा देवीसिंह पाटिल सीकर के छोटी लोसल की बहू हैं। इससे पहले पूर्व उपराष्ट्रपति पद पर सीकर के गांव खाचरियावास के भैरोंसिंह शेखावत रहे। शेखावत प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। इसी तरह सीकर लोकसभा क्षेत्र से जीत कर संसद तक पहुंचने वाले हरियाणा के चौधरी देवीलाल भी इसी क्षेत्र तक उपप्रधानमंत्री तक पहुंचे। इसके अलावा पूर्व लोकसभा अध्यक्ष बलराम जाखड़ ने इसी क्षेत्र से जीत हासिल कर क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया।