6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रदेशाध्यक्ष बनते ही सैनी ने बताया अपना टारगेट, इस खास जगह नहीं हारेंगे एक भी सीट

Madan Lal saini Rajasthan BJP chief : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सैनी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद भी उनमें किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं आएगा।
2 min read
Google source verification
Madan Lal saini with BJP leaders

Shekhawati is target of Rajasthan BJP New chief Madan Lal saini

उदयपुरवाटी (झुंझुनूं). राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल सैनी ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2018 में शेखावाटी पर उनका खास जोर रहेगा। इसके लिए कुछ दिन बाद ही कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर उन्हें जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी।


रविवार को उदयपुरवाटी से सैनी के स्वागत के लिए जयपुर गए कार्यकर्ताओं से उन्होंने यह बात कही। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सैनी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद भी उनमें किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं आएगा।


वे पूर्व की भांति पार्टी के जिम्मेदार कार्यकर्ता के रूप में आम व्यक्ति की तरह ही समस्या सुनकर समाधान करने के प्रयास निरंतर जारी रखेंगे। उल्लेखनीय है कि सीकर निवासी मदन लाल सैनी वर्ष 1990 में उदयपुरवाटी से विधायक रह रहे चुके हैं।


उदयपुरवाटी के वर्तमान विधायक शुभकरण चौधरी के नेतृत्व में सैनी का स्वागत करने वालों में शहर भाजपा मंडल अध्यक्ष गिदाराम सैनी, युवा मोर्चा अध्यक्ष अशोक शर्मा, विधानसभा प्रभारी महेश सैनी, दीनदयाल जीनगर, झबरसिंह शेखावत, चंवरा मंडल अध्यक्ष जतन सैनी, बालाजी मंडल अध्यक्ष अमरसिंह धीवा, पूर्व जिला मंत्री बबिता राठी, पूर्व गणेश गुप्ता भोड़की आदि शामिल रहे।


शेखावाटी में एक भी सीट नहीं हारेंगे
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल सैनी कहा कि शेखावाटी उनका टारगेट है। शेखावाटी के तीनों जिलों सीकर, झुंझुनूं और चूरू में भाजपा एक भी सीट नहीं हारेंगे। इसके लिए जमीनी स्तर पर कार्य किया गया है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष कल सीकर आएंगे
सीकर. भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद मदनलाल सैनी मंगलवार को सीकर आएंगे। इस दौरान भाजपा सहित विभिन्न संगठनों की ओर से सैनी का अभिनंदन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष मनोज सिंघानिया ने बताया कि तीन जुलाई को प्रदेशाध्यक्ष सुबह ग्यारह बजे सीकर पहुंचेंगे।

इस दौरान कई स्थानों पर प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत होगा। इसके बाद दोपहर दो बजे सालासर बालाजी में पूजा अर्चना करेंगे। इधर, भाजपा कार्यकर्ताओं ने जयपुर से लेकर सीकर तक विशेष तरीके से स्वागत करने के लिए रणनीति बनाई है।