4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sikar Bride Kidnap Case : सीकर में इंटरनेट पर प्रतिबंध की अवधि बढ़ी, अब इस समय होगा चालू

Sikar Bride Kidnap Case : जिला प्रशासन ने स्थिति सामान्य होने की रिपोर्ट भेजी है। समीक्षा बैठक के कारण अभी तक इंटरनेट सेवा शुरू नहीं हुई है। जबकि प्रशासन का दावा था कि गुरुवार रात 11 बजे इंटरनेट सेवा शुरू हो जाएगी।
2 min read
Google source verification
Sikar Bride Kidnap Case : जिला प्रशासन ने स्थिति सामान्य होने की रिपोर्ट भेजी है। समीक्षा बैठक के कारण अभी तक इंटरनेट सेवा शुरू नहीं हुई है। जबकि प्रशासन का दावा था कि गुरुवार रात 11 बजे इंटरनेट सेवा शुरू हो जाएगी।

Sikar Bride Kidnap Case : सीकर में इंटरनेट पर प्रतिबंध की अवधि बढ़ी, अब इस समय होगा चालू

सीकर।
दुल्हन अपहरण मामले sikar bride Kidnap Case के बाद सीकर में बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर फिलहाल जयपुर में संभागीय आयुक्त कार्यालय में बैठक जारी है। स्थिति सामान्य होने पर ही सीकर में आज इंटरनेट सेवा शुरू होगी। हालांकि जिला प्रशासन ने स्थिति सामान्य होने की रिपोर्ट भेजी है। समीक्षा बैठक के कारण अभी तक इंटरनेट सेवा शुरू नहीं हुई है। जबकि प्रशासन का दावा था कि गुरुवार रात 11 बजे इंटरनेट सेवा शुरू हो जाएगी। बता दें कि धोद क्षेत्र के नागवा गांव से दुल्हन अपहरण मामले में आरोपी के समर्थन में कई संगठनों की ओर से आज से सीकर बंद की घोषणा के बाद जिला प्रशासन ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शहर में इंटरनेट सेवा पर आज शाम 5 बजे तक रोक लगाई Internet Shut Down थी जिसे अब आज रात 11 बजे तक बढ़ा दिया है। हालांकि बंद समर्थकों की जांच अधिकारी बदलने की मांग पर सहमति के बाद धरना हटा दिया है। वहीं शहर में सामान्य माहौल बना हुआ है।

जांच अधिकारी बदला, अब सीकर एएसपी देखेंगे
नागवा गांव से दुल्हन अपहरण मामले में जांच अधिकारी बदलने सहित विभिन्न मांगों को आखिरकार मान लिया गया। आइजी एस सेंगाथिर ने जांच अधिकारी बदलने की घोषणा की है। अब इस प्रकरण की पूरी जांच एएसपी देवेन्द्र करेंगे। घोषणा के बाद जाट बाजार से बंद समर्थकों का धरना समाप्त हो गया। बता दें कि जांच अधिकारी बदलने और निष्पक्ष जांच के लिए वीर तेजा सेना सहित विभिन्न संगठनों ने आज सीकर बंद का किया था। जिसके बाद धरना हटा लिया।

Read More :

Photos : दुल्हन अपहरण मामले में सीकर बंद, चप्पे-चप्पे पर तैनात रहा भारी पुलिस जाप्ता, देखें तस्वीर

sikar bride kidnap Case : जांच अधिकारी बदलने के बाद अब दुल्हन के बयानों को लेकर बवाल, फिर शुरू हुआ प्रदर्शन

दुल्हन अपहरण मामला: सीकर में इंटरनेट सहित सब कुछ बंद, चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस जाप्ता तैनात