4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चालक ने शराब के नशे में धुत होकर दौड़ाई सीकर-दिल्ली रोडवेज बस, 50 यात्रियों को कई बार छूकर निकली ‘मौत’

https://www.patrika.com/sikar-news/
less than 1 minute read
Google source verification
sikar bus

Sikar Delhi Roadwase bus Drunk driver arrested in Udaipurwati

उदयपुरवाटी/सीकर.

राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के सीकर डिपो की बस को चालक ने गुरुवार को नशे में चूर होकर दौड़ाया, जिससे करीब 50 यात्रियों की जिंदगी जोखिम में पड़ गई। बाद में यात्रियों की शिकायत पर चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

मामले के अनुसार गुरुवार को बस सीकर डिपो से दिल्ली के लिए रवाना हुई। सीकर से निकलने के बाद पिपराली के आस-पास बस अनियंत्रित होने लगी। शुरुआत में तो यात्रियों ने इसे सामान्य बात समझा, मगर रास्ते में लगातार ऐसा होने पर यात्रियों ने चालक को टोका तो उलटा उसने बस की रफ्तार और बढ़ा दी। इससे यात्रियों में भय व्याप्त हो गया।


बस पिपराली से उदयपुरवाटी के बीच कई जगहों पर हादसे का शिकार होते-होते बची। इसके बाद किसी यात्री ने उदयपुरवाटी पुलिस को सूचना कर दी। बस उदयपुरवाटी पहुंची तो पुलिस ने शाकम्भरी गेट के पास बस रुकवाकर चालक का मेडिकल करवाया तो वह शराब के नशे में मिला।

इस पर पुलिस ने सीकर जिले के दीपपुरा लोसल निवासी जगदीश को शराब के नशे में वाहन चलाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दूसरी बस बुलवाकर सभी यात्रियों को उसमें शिफ्ट आगे दिल्ली के लिए रवाना किया। पुलिस अगर सजगता नहीं दिखाती तो कोई भी अनहोनी घटना हो सकती थी। यात्रियों ने भी सूझबूझ दिखाई और समय रहते चालक की हकीकत सबके सामने ला दी।