29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जम्मू में तैनात शेखावाटी के जवान की गोली लगने से मौत, गांव में गम के माहौल के बीच हुआ अंतिम संस्कार

Soldier Funeral at Village Udansari Fatehpur: जम्मू के पुंछ के राजौरी सेक्टर में गोली लगने से फतेहपुर के उदनसरी गांव निवासी जवान राकेश की मौत हो गई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीकर

•

image

Vinod Singh Chouhan

•

Updated: 20 Aug 2019, 3:44 PM IST

Soldier Funeral at Village Udansari Fatehpur: जम्मू के पुंछ के राजौरी सेक्टर में गोली लगने से फतेहपुर के उदनसरी गांव निवासी जवान राकेश की मौत हो गई।

जम्मू में तैनात शेखावाटी के लाल की गोली लगने से मौत, गांव में गम के माहौल के बीच हुआ अंतिम संस्कार

सीकर.
Soldier Funeral at Village Udansari Fatehpur: जम्मू के पुंछ के राजौरी सेक्टर में गोली लगने से फतेहपुर के उदनसरी गांव निवासी जवान राकेश की मौत हो गई। मृतक राकेश कुमार आईटीबीपी का जवान था। जिसकी खुद की ही राइफल से गोली लगने पर मौत हो गई थी। जिसका शव आज सुबह गांव पहुंचा। शव पहुंचते ही परिजनों ने उसे लेने से इन्कार कर दिया और सैनिक को शहीद का दर्जा देने की मांग को लेकर धरना शुरू कर दिया। सूचना पर प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया तो धरना खत्म कर जवान का अंतिम संस्कार किया गया। जिसमें काफी संख्या में ग्रामीण देशभक्ति के नारे लगाते हुए शामिल हुए।

Read More :

प्रेमी ने शादीशुदा प्रेमिका व बेटे की कुल्हाड़ी से गला काटकर की हत्या, 4 साल बाद कोर्ट ने सुनाई सजा

बता दें कि राकेश कुमार रविवार को अपनी ड्यूटी पर था। इसी दौरान उसकी राइफल से गोली चल गई। गोली सीधे राकेश के सीने में जा लगी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मंगलवार को जवान का पार्थिव देह पैतृक गांव उदनसरी पहुंचा। यहां ग्रामीण शहीद का दर्जा देने की मांग पर अड़ गए। बाद में अधिकारियों के आश्वासन दिया। जैसे ही जवान का पार्थिव देह घर पर पहुंचा तो कोहराम मच गया। जवान को नम आंखों से विदाई दी गई। इस दौरान काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।0