27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चुनाव में पुलिस पर हुआ पथराव, एक पुलिसकर्मी घायल

सीकर/फतेहपुर. पंचायत राज चुनाव के अंतिम चरण में फतेहपुर पंचायत समिति की 34 ग्राम पंचायतों में शनिवार को पंच व सरपंच पद के लिए चुनाव हुए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीकर

•

image

Sachin Mathur

•

Updated: 11 Oct 2020, 9:27 AM IST

चुनाव में पुलिस पर हुआ पथराव, एक पुलिसकर्मी घायल

चुनाव में पुलिस पर हुआ पथराव, एक पुलिसकर्मी घायल

सीकर/फतेहपुर. पंचायत राज चुनाव के अंतिम चरण में फतेहपुर पंचायत समिति की 34 ग्राम पंचायतों में शनिवार को पंच व सरपंच पद के लिए चुनाव हुए। कुछ स्थानों पर फर्जी मतदान को लेकर दिनभर तनातनी रही। ग्राम पंचायत गारिण्डा में एक प्रत्याशी के समर्थकों ने आखिरी समय में फर्जी मतदान की कोशिश की। इस पर पुलिस ने सख्ती की और गेट पर पहचान पत्र की सख्ताई से जांच शुरू की। इससे नाराज समर्थक पुलिस से उलझ गए। इसके बाद समर्थकों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। घटना में एक पुलिसकर्मी के पैर में चोट लगी। बाद में पुलिस ने लाठियां भांजकर लोगों को खदेड़ा। पोलिंग बूथ के मुख्य गेट पर पुलिस व सर्मथकों में हुई झड़प से एक बारगी तनाव का माहौल हो गया। बाद में मौके पर अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात कर दिया गया। इसके अलावा कई ग्राम पंचायतों में फर्जी वोटों को लेकर गहमा गहमी रही। बलोद भाकरां में भी पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। इधर, विधायक हाकम अली खां ने शनिवार को रोलसाहबसर में अपना वोट दिया। मीडिया से बात करते हुए विधायक ने कहा कि कोरोना के चलते चुनावों में देरी हुई है, अब नगर पालिका के चुनाव कराने के लिए सरकार पूरी तरह तैयार है।


सुबह से देर शाम तक कतार

गांवों की सरकार के चुनाव को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। पहली बार सरपंच के चुनावों के लिए समय अधिक मिला व पंचायत समिति एवं जिला परिषद सदस्यों के चुनाव साथ नहीं हुआ। बूथों पर अल सुबह से लेकर देर शाम तक कतार लगी रही। कई बूथों पर पहला वोट देने को लेकर युवाओं में उत्साह नजर आया।


ऑब्जवर ने किया बूथों का निरीक्षण

चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त ऑब्जवर मनीषा अरोड़ा ने कई बूथों का निरीक्षण किया। मनीषा अरोड़ा रोलसाबहबर बूथ पर पहुंची। जहां पर विधायक हाकम अली खां से चुनाव व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी अच्छी है, यह बढिय़ा संकेत है।

चुनाव बहिष्कार के चलते इस बार भी नहीं हुए चुनाव

टोडा. ग्राम पंचायत लादीकाबास में शनिवार को होने वाले पंच व सरपंच के उपचुनाव फिर ग्रामीणों के बहिष्कार की वजह से टल गए। पंचायत में पंच व सरपंच पद के उपचुनाव के लिए नामांकन &0 सितंबर को होना था। लेकिन ग्र्रामीणों ने स्वे'छा से नामांकन नहीं भरे। जिसके कारण शनिवार को मतदान भी नहीं हुआ। ग्रामीणों की मांग है कि ग्राम पंचायत को पाटन पंचायत समिति में शामिल नहीं किए जाने तक बहिष्कार जारी रहेगा। ग्रामीणों ने बताया कि नए परिसीमन के तहत ग्राम पंचायत लादीकाबास को पाटन पंचायत समिति से हटाकर अजीतगढ़ में शामिल कर दिया। ग्राम पंचायत मुख्यालय से पाटन की दूरी 16 किमी. तथा अजीतगढ़ की दूरी 60 किमी. पड़ती है। वहीं अजीतगढ़ के आवागमन के कोई साधन भी नहीं है। इससे पहले भी ग्रामीण दो बार चुनाव का बहिष्कार कर चुके है।