27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में 40 की जगह 10 हजार पदों पर ही निकली शिक्षक भर्ती, ऐसे में क्या करें नौकरी की आस लगाए बैठे बेरोजगार?

Rajasthan Teacher Recruitment: शिक्षक बनने की चाह में जुटे प्रदेश के 20 लाख से अधिक बेरोजगारों की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। सरकार ने बजट में दस हजार पदों पर शिक्षक भर्ती का ऐलान किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीकर

•

image

Anil Prajapat

•

Updated: 26 Mar 2025, 10:47 AM IST

Rajasthan-Government-Job

File Picture: Patrika

Rajasthan Teacher Recruitment: सीकर। शिक्षक बनने की चाह में जुटे प्रदेश के 20 लाख से अधिक बेरोजगारों की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। सरकार ने बजट में दस हजार पदों पर शिक्षक भर्ती का ऐलान किया है। बेरोजगारों को इस साल 40 से 45 हजार पदों पर शिक्षक भर्ती होने की आस थी। क्योंकि सरकार के पहले साल में भी नई शिक्षक भर्ती नहीं हो सकी हैं। ऐसे में बेरोजगारों ने अब अन्य राज्यों में होने वाली शिक्षक भर्तियों की तैयारी करना शुरू कर दिया है।

वहीं, कई बेरोजगारों ने सीईटी के दायरे में आने वाली भर्तियों के सहारे कॅरियर को आगे बढ़ाने की योजना बनाई है। इधर, शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधियों का भी कहना है कि प्रदेश के सरकारी स्कूलों में एक लाख से अधिक शिक्षकों के पद रिक्त है। शिक्षकों के रिक्त पदों की वजह से लगातार समस्या बढ़ रही है।

केस 1: अब दूसरे राज्यों की करनी पड़ेगी तैयारी

जयपुर निवासी आयुष कुमार ने बताया कि पिछली शिक्षक भर्ती महज एक नंबर से चयन होने से चूक गया था। सरकार ने इस साल महज दस हजार पदों पर ही शिक्षक भर्ती का ऐलान किया हैं। ऐसे में अब दूसरे राज्य की शिक्षक भर्तियों में जुटने का मन बनाया है।

केर 2: दूसरी भर्तियों के सहारे तलाशेंगे विकल्प

सीकर निवासी आनंद चौधरी ने बताया कि बीएड डिग्री होने की वजह से पिछले डेढ साल से शिक्षक भर्ती की तैयारी में जुटा हूं। व्याख्याता व वरिष्ठ अध्यापक भर्ती में कम पद होने की वजह से उम्मीद थी कि सरकार बजट में ज्यादा पदों की घोषणा करेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें: दसवीं पास के लिए सरकारी ड्राइवर बनने का मौका, आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, अब तक आए 54111 आवेदन

इनका कहना है

प्रदेश में 20 लाख से अधिक शिक्षक भर्ती की तैयारी में जुटे हैं। सरकार के दूसरे बजट में भी दस हजार पदों की घोषणा होने से बेरोजगारों में मायूसी है। बेरोजगारों को इस साल 40 हजार से अधिक पदों पर भर्ती होने की संभावना थी। प्रदेश में एक लाख से अधिक शिक्षकों के पद रिक्त है। सरकार को वरिष्ठ अध्यापक व व्याख्याता भर्ती में पदों की संख्या में बढ़ोतरी करनी चाहिए, जिससे बेरोजगारों को राहत मिल सके।
-महिपाल सिंह, शिक्षक भर्ती मामलों के विशेषज्ञ

यह भी पढ़ें: चौंकाने वाले आंकड़े, चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा में 3 दिन में ही पदों के मुकाबले 3 गुणा से अधिक आवेदन