
sikar police
शीतला रोड का मामला
सीकर. तेज गति से दौड़ती गाड़ी और पीछे पुलिस। पुलिस के भय से और तेज गाड़ी दौड़ाता युवक। कुछ एेसा ही नजारा रविवार शाम को शीतला रोड क्षेत्र में देखने को मिला। पुलिस के भय से युवक गाड़ी को गली में ले गया। इससे यहां खड़े कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और बच्चे बाल-बाल बचे। इस पर पीडि़तों ने युवक जयपुर रोड निवासी पिन्टू सैनी को पकड़ लिया और पिटाई कर दी। बाद में पुलिस युवक को पकड़कर ले आई। मोहल्ले के योगेश माऊका ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि युवक के तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाने से कई मासूम बाल-बाल बचे है। इधर, युवक ने पूछताछ में बताया कि वह रुपए किसी परिचित को देने जा रहा था। इस दौरान पुलिस की गाड़ी दूसरी तरफ जा रही थी। लेकिन युवक ने पुलिस के भय से गाड़ी को तेज चलाना शुरू कर दिया। इस पर पुलिस को शक हो गया। इस कारण शीतला क्षेत्र की गली में घुस गया था।
सवा दो करोड़ से बनेगी सड़क
सीकर. खूड़ी बड़ी और पलथाना गांव में रविवार को सड़क का शिलान्यास हुआ। कार्यक्रम को जिला प्रमुख अपर्णा रोलन, यूआईटी चेयरमैन हरिराम रणवा, धोद विधायक गोरधन वर्मा, उप जिला प्रमुख शोभसिंह अनोखूं, भढ़ाडर मंडल अध्यक्ष महेश बगडिय़ा, ग्राम सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष महिपाल, सरपंच मंजू देवी, पंचायत समिति सदस्य सुनीता देवी, गजेंद्र सिंह आदि ने संबोधित किया। खूड़ी बड़ी से पलथाना तक 2.55 करोड़ की लागत से सड़क बनेगी। कहा कि भाजपा राज में धोद क्षेत्र में काफी विकास कार्य हुए हैं।
बैठक में चर्चा
सीकर. राजस्थान पेंशनर्स समाज व राजस्थान पेंशनर्स मंच की बैठक रविवार को हुई। विरेन्द्र माथुर और औंकार सिंह नृसिंहपुरी ने बताया कि बैठक में एक जनवरी १९९१ से पहले के सेवानिवृत पेंशनर्स के आवेदन पत्र जिला कोषाधिकारी और ३१ दिसम्बर १९९५ तक के सेवानिवृत पेंशनर्स के पेंशन रिवाइज्ड के आवेदन निदेशालय भेजने के फैसले समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।
Published on:
02 Jul 2018 05:30 pm
बड़ी खबरें
View Allसीकर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
