29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यहां चोरों ने दुकान से लाखों के गहनों पर किया हाथ साफ, नाजरा देखकर मालिक को लगा सदमा

जानकारी अनुसार प्रदीप सोनी की दुकान से चोरों ने ग्राहकों के लिए बनाए गए गहने चुरा लिए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीकर

•

image

Vishwanath Saini

•

Updated: 9 Apr 2018, 3:23 PM IST

theft in jewellary shop

शिश्यंू. समीप के गांव कोछोर में शनिवार रात चोरों ने ज्वेलरी की दुकान से सोने व चांदी के गहने चोरी कर लिए। रविवार सुबह टूटा शटर देखकर ग्रामीणों ने जब दुकान मालिक बुलाया तो नाजरा देखकर वह सदमे में आ गया। जानकारी अनुसार प्रदीप सोनी की दुकान से चोरों ने ग्राहकों के लिए बनाए गए गहने चुरा लिए। गहनो में तीन छोटे डिब्बों में बंद 800 ग्राम चांदी की बिछुड़ी व अंगूठी, 500 ग्राम चांदी के तार, 150 ग्राम चांदी के छत्र तथा 10 ग्राम सोना सहित एक टेबल पंखा चोरी हो गया। प्रदीप के अनुसार इनकी कीमत करीब दो लाख है। पीडि़त ने रानोली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

सूने मकान से नकदी और गहने चोरी
लक्ष्मणगढ़. बलारां गांव में एक सूने घर से सामान, गहनों व रुपयों से भरी अटैची चोरी हो गई। मामला पुरानी पुलिस चौकी वाली गली का है। यहां संतोष कुमार चान्दोलिया का मकान है जो ईटानगर रहते हैं। उनकी पत्नी यहीं रहती है लेकिन गत सप्ताह वह वैष्णोदेवी गई हुई थी। पड़ोस में संतोष कुमार के भाई शिवकुमार का मकान है। शिवकुमार ने रिपोर्ट दी कि 4 अपे्रल को उन्हें उक्त मकान की पीछे की जालियां कटी हुई दिखाई दी। पुलिस को बुलाकर मकान को खोलकर देखा तो एक कमरे के ताले टूटे मिले। कमरे में सामान बिखरा मिला तथा गहने व नकदी रुपए रखी एक अटैची गायब मिली। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सीएम ने दिए जीणधाम में वन भूमि के डाइवर्जन के निर्देश
जीणमाता. जीणमाता मंदिर श्रेत्र के विकास में वन विभाग के कारण कोई खलल नहीं पड़े। इसके लिए मुख्यमंत्री ने जल्द ही वन भूमि के डाइवर्जन के प्रस्ताव तैयार करवा कर भू रूपान्तरण करवाने के निर्देश दिए। रविवार को खाटूश्यामजी के संतोषपुरा में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने यह आश्वासन दिया। जन संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत जीणमाता मण्डल के कार्यकर्ताओं से बैठक के दौरान जीणमाता के पंचायत समिति सदस्य दीपक पाराशर ने यह समस्या रखी।