5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीकर मेें चोर ने कांस्टेबल को गोली मारी, शराब पी रहे बदमाश को पकड़ने गई थी Ranoli Police

https://www.patrika.com/sikar-news/
3 min read
Google source verification
Ranoli police

Thief Shot ranoli police constable in sikar Rajasthan

पलसाना/ शिश्यूं.
गत माह खंडेला से जीप लूटने के आरोपी को पकडऩे गई राजस्थान के सीकर जिले की रानोली थाना पुलिस पर आरोपी की ओर से की गई फायरिंग में हैड कांस्टेबल सांवताराम को गोली लग गई। हैड कांस्टेबल को गंभीरावस्था में जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इधर, घटना के बाद कड़ी नाकाबंदी कर सीकर पुलिस ने गोली मारने वाले आरोपित सुभाष खर्रा को चला गांव में हिरासत में लेकर उससे दो देशी कट्टे व एक पिस्टल बरामद की है।

जानकारी के अनुसार बुधवार शाम को रानोली थाने पुलिस को सूचना मिली थी कि शातिर और आदतन चोर सुभाष राजपुरा गांव के पास शराब ठेके पर अपने एक साथी के साथ बैठा शराब पी रहा है।

इस पर हैडकांस्टेबल सांवताराम के नेतृत्व में एक पुलिस टीम को उसे गिरफ्तार करने के लिए भिजवाया गया था। आरोपी सुभाष वहां शराब पीता हुआ मिला। लेकिन, जैसे ही उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस उसकी तरफ पहुंची तो वह भागने लगा। पुलिस ने जब उसका पीछा किया तो आरोपी ने पलट कर हैड कांस्टेबल सांवतराम पर देशी कट्टे से दो फायर किए।

इसमें एक गोली सांवताराम के पेट के पास पंसलियों में लगी। गोली लगने के बाद भी सांवताराम आरोपी के पीछे दौड़ता रहा। लेकिन, खून बहने से वह घायल होकर गिर गया। इसके बाद बाकी के पुलिसकर्मियों उसे घायल अवस्था में पलसाना अस्पताल पहुंचे।

यहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में उसे जयपुर रेफर कर दिया गया। इधर, मौका पाकर आरोपी सुभाष घटना स्थल से फरार हो गया था। अपर पुलिस अधीक्षक डा. तेजपाल सिंह व सीओ ग्रामीण अयूब खान कोबरा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को धर कर रानोली थाने में ले गए।

एसएचओ को भी लगी थी गोली

आरोपी सुभाष को पकडऩे के लिए एक बार पहले भी पुलिस ने प्रयास किया था। लेकिन, इस दौरान गिरफ्तारी की जल्दबाजी में एक कांस्टेबल की बंदूक से दो फायर हो गए थे। जिसमें एक गोली रानोली के पूर्व एसएचओ अरविंद सिंह के हाथ पर लग गई थी। हालांकि पुलिस ने आरोपी सुभाष को उस दौरान भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। लेकिन, इसके बाद वह जमानत पर छूट गया था।

शातिर है अपराधी
पुलिस के अनुसार पकड़ में आया आदतन चोर सुभाष शातिर का है। इस पर रानोली सहित सीकर जिले के कई पुलिस थानों में चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। बताया जा रहा है कि चूरू टोलबूथ पर फ ायरिंग करने एवं राजपूरा की एक सूनी हवेली में चोरी करने में भी इसका हाथ होने की सम्भावना है।


फिलहाल कांस्टेबल की हालत ठीक
एसपी विनीत कुमार ने बताया कि घटना के बाद आरोपी सुभाष खर्रा को गिरफ्तार कर लिया है। गोली लगने के बाद भी हैड कांस्टेबल ने बहादुरी दिखाते हुए आरोपी का पीछ़ा नहीं छोड़ा। सुभाष से पूछताछ की जा रही है।


चालक को बांधकर चुरा ले गया था जीप
गत 27 जून को दूल्हेपुरा का विक्रम धोबी खंडेला स्टेंड पर जीप खड़ी कर ग्राहक का इंतजार कर रहा था। शाम को अंधेरा होने पर आरोपी सुभाष अपने एक साथी को लेकर विक्रम की जीप किराए पर कर उसे राजपुरा ले गया था। रास्ते में अभयपुरा के पास नदी के रास्ते में सुभाष ने जीप को रुकवा लिया और चालक विक्रम की कनपटी पर बंदूक तानकर उसके साथ मारपीट की और जबरन विक्रम के मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसे एक बिजली के पोल से बांधकर जीप चोरी कर फरार हो गया।

इसके बाद विक्रम ने जैसे-तैसे अपने आप को बंधन से मुक्त कराकर कुछ दूरी पर स्थित पड़ोस के घर पहुंचा। यहां महेंद्र कुमार की मदद से विक्रम को रानोली पुलिस के पास ले जाया गया। घटना बताने पर रानोली एसएचओ महेंद्र कुमार ने विक्रम को आरोपी सुभाष की फोटो दिखाई तो उसने आरोपी सुभाष को पहचान लिया। इसके बाद बुधवार को आरोपी सुभाष की सूचना मिलने पर पुलिस उसे गिरफ्तार करने पहुंची थी। लेकिन, उसने हैडकांस्टेबल को गोली मार फरार हो गया।