अजीतगढ़ थानाक्षेेत्र नीमकाथाना सड़क मार्ग पर स्थित सालासर ईंट भट्टे के सामने बुधवार को सुबह 10 बजे दो बाइक की भिड़ंत में तीन जने घायल हो गये। जिनमे से दो जनों को जयपुर रैफ र कर दिया गया। 108 एम्बुलेंस कर्मी गिरधारी लाल ने बताया की गढ़टकनेत की ढ़ाणी हजारीया निवासी सांवरमल जाट (25) अपनी बाइक से अजीतगढ़ की ओर आ रहा था। सामने की बाइक पर भी प्रिथमपुरी निवासी नरेन्द्र (27) लोहरवाड़ा निवासी प्रकाश (32) भी अपनी बाइक पर आ रहे थे। अचानक दोनों बाइक के आमने सामने भिड़ंत हो गई। जिनमें तीन जने घायल हो गये। घायलो को सरकार अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां से सांवरमल, प्रकाश चन्द का प्राथमिक उपचार कर जयपुर रैफ र कर दिया गया। समाचार लिखे जाने तक नरेन्द्र का उपचार जारी था।