
भारी बारिश से सीकर बेहाल, सड़कों से लेकर घरों तक पानी ही पानी, 20 तस्वीरों में देखें तबाही का कहर
सीकर।
heavy rain in sikar : सीकर जिले में मूसलाधार बारिश ने लोगों के हाल बेहाल कर दिए है। बारिश से तो कई इलाकों में हालात बाढ़ जैसे पैदा हो गए है। पिछले 16 घंटों से हो रही बारिश ( rain in rajasthan ) से सडक़ों से लेकर घरों तक पानी ही पानी नजर आ रहा है। हालात ये है अब तक लोगों के घरों में 5-5 फीट तक पानी भरा हुआ है। हालांकि बारिश का दौर थम गया है। जिससे पानी का स्तर धीरे धीरे कम होता दिखाई दे रहा है। लेकिन, मौसम विभाग ( Weather Department ) की चेतावनी ( IMD Rain Alert in Rajasthan ) के बाद प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। देखें Photos
सीकर में बारिश की नदी में बह गए प्रशासन के दावे ( Heavy Rain flood in sikar )
सीकर में बारिश ने नगर परिषद व प्रशासन के दावे हवा निकाल दी। शहर की प्रमुख सडक़ें पानी में डूब गई। स्टेशन रोड़, बजाज रोड़, सिल्वर जुबली रोड़, घंटाघर, नवलगढ़ रोड़, फतेहपुर रोड़, रीको क्षेत्र, बस डिपो सडक़ नदी में तब्दील हो गई।
rajasthan weather update : राधाकिशनपुरा रेलवे अंडरपास में तो 8 फीट तक पानी भर गया। पानी का बहाव इतना तेज था कि सडक़ें की सडक़ें बह गई। नगर परिषद की गाड़ी सडक़ में घस गई। शेखपुरा मोहल्ले में मकान ढह गया।
Read More :
पानी में बहने व डूबने से दो की मौत ( Two Death Drown in Anicut )
बुधवार रात से जारी बारिश से जिले में तबाही का मंजर पैदा कर दिया। रानोली में जहां बरसाती नाले में डूबने से एक की मौत हो गई।
Read More :
वहीं पलसाना में एनकीट में बह जाने से एक की मौत हो गई। दोनों स्थानों पर राहत बचाव के लिए एसडीआरएफ की टीमें पहुंची है।
Read More :
क्या शहर क्या गांव... हर ओर पानी ही पानी
जिले में बरसात के चलते सडक़ों पर पानी का कफ्र्यू नजर आया। शहर में जहां सडक़ें दरियां बन गई वहीं गांवों में नदी नाले उफान पर आ गए।
Read More :
दांतारामगढ़ में भी बाढ़ जैसे हालात बन गए है। कस्बे में सीसी ब्लॉक सडक़ का निर्माण कराते वक्त ग्राम पंचायत ने पानी निकासी के पुख्ता इंतजाम नहीं किए थे
Read More :
जिसके चलते पूरे कस्बे में जगह-जगह पानी का भरा हो चुका है और पानी निकासी का कोई भी सिस्टम कस्बे में नहीं है। श्रीमाधोपुर में भी मेघ जमकर मेहरबान रहे।
यहां भी निचले इलाकों में पानी भर आया। सुरेरा, पाटन सहित कई इलाकों में बारिश से इलाके जलमग्न हो गए।
जयपुर से एसडीआरएफ टीम सीकर पहुंची
भारी बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन ने राहत बचाव के लिए जयपुर से एसडीआरएफ की टीम बुलाई है।
प्रशासन ने एसडीआरएफ की तीन टीमों को रानोली, गोवटी पलसाना, बाय खाटूश्यामजी भेजा गया है।
इसके अलावा टीमों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए है।
लक्ष्मणगढ़ में घरों में घुसा पानी
लक्ष्मणगढ़ उपखंड में बुधवार शाम से बरसी लगातार बारिश ने बाढ़ जैसे हालात बना दिए। तेज बारिश के कारण सडक़े दरियां बन गई।
लोगों के घरों में 5-5 फ़ीट पानी भर गया। सुबह 8 बजे से लेकर 11 बजे तक बरसी लगभग 81 मिमी भारी बरसात ने तबाही सी मचा दी।
समाचार लिखे जाने तक एक दो इलाको को छोडकऱ अन्य इलाकों में बारिश का पानी घरों में जमा पड़ा था।
लोग देर शाम तक प्रशासन की ओर से रहने व खाने की व्यवस्था के इंतजाम किए जाने की प्रतीक्षा कर रहे थे
परन्तु प्रशासन इस मामले में बेखबर सा दिखाई दिया।
उपखण्ड अधिकारी डॉ कुलराज मीणा ने हालांकि सुबह से मोर्चा संभाल रखा था
परन्तु नगरपालिका की निष्क्रियता की वजह से लोग काफी परेशान दिखे।
उपखंड मुख्यालय के अलावा दिसनाऊ, मानासी, खीरवा, राजास, नरोदडा, बलारां आदि गांवो में भी भारी बारिश के कारण लोगो को परेशानी हुई।
Updated on:
25 Jul 2019 07:09 pm
Published on:
25 Jul 2019 06:48 pm
बड़ी खबरें
View Allसीकर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
